IndvsWI T-20 : हिटमैन रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत रविवार चार नवंबर को कोलकाता मैच से होगी. वनडे सीरीज में कप्तान विराट जहां 453 रन बना कर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने, वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा 389 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे. अब टी-20 में […]

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत रविवार चार नवंबर को कोलकाता मैच से होगी. वनडे सीरीज में कप्तान विराट जहां 453 रन बना कर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने, वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा 389 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे. अब टी-20 में विराट कोहली को आराम दिया गया है. उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे.

सीरीज में उनके निशाने पर टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा, जो फिलहाल न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2271 रन) के नाम है. ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (पांचवें) ने 84 टी-20 मैचों में 32.59 की औसत से 2086 रन बनाये हैं, जबकि विराट कोहली 62 टी-20 मैचों में 48.88 की औसत से 2102 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं.

ये भी पढें

पाकिस्तान के शोएब मलिक (2161 रन) दूसरे नंबर पर हैं

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम 71 मैचों में 2140 रन दर्ज हैं

टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने से 185 रन दूर हैं रोहित

एक नजर इधर भी
2271 रन के साथ सूची में नंबर एक पर हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल

2086 रन बनाये हैं रोहित शर्मा ने 84 टी-20 मैचों में 32.59 की औसत से

2102 रन के साथ सूची में चौथे नंबर पर हैं कोहली. रोहित से एक पायदान उपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >