न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मकसूद पाकिस्तान टीम में, आमिर बाहर

कराची : बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके जबकि वकास मकसूद ने अपनी जगह बरकरार रखी है. मकसूद पिछले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा थे. […]


कराची :
बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके जबकि वकास मकसूद ने अपनी जगह बरकरार रखी है. मकसूद पिछले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा थे.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला में वह सीनियर टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. आमिर पिछले कुछ महीने से खराब फार्म का सामना कर रहे हैं . पहला टी20 मैच 31 अक्टूबर को अबु धाबी में खेला जायेगा. दूसरा दो नवंबर और तीसरा चार नवंबर को होगा.

पाकिस्तानी टीम : सरफराज अहमद (कप्तान) , फखर जमान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शानवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >