#PakvsAus : लियोन ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, छह गेंदों पर लिये चार विकेट

अबुधाबी : आफ स्पिनर नाथन लियोन ने छह गेंद के अंदर चार विकेट लिये जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन मंगलवार को लंच तक पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन कर दिया. लियोन ने अपने चौथे ओवर में अजहर अली (15) को अपनी ही गेंद पर कैच […]

अबुधाबी : आफ स्पिनर नाथन लियोन ने छह गेंद के अंदर चार विकेट लिये जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन मंगलवार को लंच तक पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन कर दिया.

लियोन ने अपने चौथे ओवर में अजहर अली (15) को अपनी ही गेंद पर कैच किया और अगली गेंद पर हारिस सोहेल (शून्य) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया. अगले ओवर में लियोन ने असद शाफिक को शार्ट लेग पर कैच कराने के बाद बाबर आजम को बोल्ड किया. ये दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये.

लंच के समय फखर जमां 49 और कप्तान सरफराज अहमद चार रन पर खेल रहे थे. लियोन ने अब तक सात ओवरों में 12 रन देकर चार विकेट लिये हैं. पाकिस्तान के टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने तीसरे ओवर में ही मोहम्मद हफीज (चार) को आउट किया जिनका कैच शार्ट लेग पर मार्नस लाहबूशेन ने मशक्कत करने के बाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >