भारत में इस्तेमाल की जा रही गेंद से नाखुश कोहली, कहा, सभी टेस्ट मैचों में ड्यूक की गेंद हो

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ने गुरूवार को कहा कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में बनी ड्यूक गेंद से खेला जाना चाहिए. उन्होंने एसजी गेंदों की गुणवत्ता पर नाखुशी जतायी जिनका भारत में उपयोग किया जाता है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, ‘मेरा मानना है […]


हैदराबाद :
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ने गुरूवार को कहा कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में बनी ड्यूक गेंद से खेला जाना चाहिए. उन्होंने एसजी गेंदों की गुणवत्ता पर नाखुशी जतायी जिनका भारत में उपयोग किया जाता है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, ‘मेरा मानना है कि ड्यूक की गेंद टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त है. मैं दुनिया भर में इस गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश करूंगा. इसकी सीम कड़ी और सीधी है और इस गेंद में निरंतरता बनी रहती है.’

वीरेंद्र सहवाग ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर किया ट्‌वीट-खुद को बच्चन समझते हो क्या?

गेंद के इस्तेमाल को लेकर आईसीसी के कोई विशिष्ट दिशानिर्देश नहीं हैं और हर देश अलग तरह की गेंदों का उपयोग करता है. भारत स्वदेश में बनी ‘एसजी’ गेंदों का इस्तेमाल करता है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ड्यूक जबकि आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका कूकाबूरा का उपयोग करते हैं. कोहली से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि वह एसजी की तुलना में कूकाबूरा से गेंदबाजी करते हुए अधिक बेहतर महसूस करते हैं. अश्विन की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने इस स्पिनर का समर्थन किया.

पृथ्वी की तुलना करने को लेकर विराट कोहली ने कह दी ये बात

कोहली ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं. पांच ओवर में गेंद घिस जाती है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था. पहले जिस गेंद का उपयोग किया जाता था उसकी गुणवत्ता काफी अच्छी थी और मुझे नहीं पता कि अब इसमें गिरावट क्यों आयी है.’ उन्होंने कहा, ‘ड्यूक गेंद अब भी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है. कूकाबूरा भी अच्छी गुणवत्ता की होती हैं. कूकाबूरा की जो भी सीमाएं (सीम सपाट हो जाना) है लेकिन उसकी गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >