वीरेंद्र सहवाग ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर किया ट्‌वीट-खुद को बच्चन समझते हो क्या?

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ‘नजफगढ़ के नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है. इस मौके पर उन्होंने अपनी और अमिताभ बच्चन की तसवीर भी शेयर की है. सहवाग ने ट्‌वीट किया है- एक शानदार व्यक्ति, एक शानदार नाम. एक ऐसा […]


नयी दिल्ली :
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ‘नजफगढ़ के नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है. इस मौके पर उन्होंने अपनी और अमिताभ बच्चन की तसवीर भी शेयर की है.

सहवाग ने ट्‌वीट किया है- एक शानदार व्यक्ति, एक शानदार नाम. एक ऐसा नाम जो हमारी रोज की बातचीत में शामिल है. खुद को बच्चन समझते हो क्या? ऐसे लीजेंड को उनके 76वें जन्मदिन पर बहुत बधाई. बच्चन जैसा कोई नहीं.

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग अपने रोचक ट्‌वीट के लिए जाने जाते हैं और अपने इस अंदाज को उन्होंने आज भी जाहिर किया और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >