मुंबई : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से एक अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों की पत्नियों को विदेशी दौरों पर पूरे वक्त तक साथ रहने की इजाजत दी जाए.
कोहली की इस मांग पर प्रशासक समिति यानी सीओए के एक अधिकारी का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा है कि हां, उन्होंने ऐसी मांग की है, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के पक्ष में नहीं हैं. हमने कहा है कि इसे नये पदाधिकारियों के पास पहुंचा देंगे. फिलहाल नीतियों में अभी कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है.
पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में ‘मैन आफ द मैच’ चुने जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
यहां यदि हम वर्तमान नियमों की बात करें तो विदेशी दौरे पर पत्नियां दो सप्ताह तक ही साथ रह सकती है. कोहली ने इस मुद्दे को बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष उठाया. अधिकारी ने कोहली की इस मांग को विनोद राय और डायना की अध्यक्षता वाली सीओए तक पहुंचा दी है.
