अफगान प्रीमियर लीग में इस टीम के कोच बने वेंकटेश प्रसाद, बुम-बुम अफरीदी का दिखेगा धमाका

शारजाह : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच रहे वेंकटेश प्रसाद पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में नांगरहर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच होंगे. इस लीग में पांच फ्रेचाइजी टीमें नांगरहर लियोपार्ड्स, काबुल जवानन, पाकतिया पैंथर्स, बाल्क लीजेंड्स और कंधार नाइट्स भाग लेंगी. टूर्नामेंट का प्रसारण ‘डीस्पोर्ट’ पर किया जाएगा. […]

शारजाह : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच रहे वेंकटेश प्रसाद पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में नांगरहर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच होंगे. इस लीग में पांच फ्रेचाइजी टीमें नांगरहर लियोपार्ड्स, काबुल जवानन, पाकतिया पैंथर्स, बाल्क लीजेंड्स और कंधार नाइट्स भाग लेंगी.

टूर्नामेंट का प्रसारण ‘डीस्पोर्ट’ पर किया जाएगा. नांगरहर टीम की अगुवाई वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल करेंगे जबकि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान काबुल जवानन के कप्तान होंगे.

शाहिद अफरीदी को पाकतिया पैंथर्स की कप्तानी सौंपी गयी है. अफगान आलराउंडर मोहम्मद नबी बाल्क लीजेंड्स के कप्तान बनाये गये हैं जिसकी तरफ से क्रिस गेल भी खेलेंगे. ब्रैंडन मैकुलम कंधार नाइट्स की अगुवाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >