श्रीलंका से हारी भारतीय अंडर-19 टीम, पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

कोलंबो : कप्तान निपुन धनंजय की नाबाद 92 रन की पारी से श्रीलंका अंडर-19 टीम ने यहां भारत अंडर-19 को दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से मात दी. श्रीलंका की इस जीत से पांच मैचों की शृंखला अब 1-1 से बराबर हो गयी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 47 ओवर […]

कोलंबो : कप्तान निपुन धनंजय की नाबाद 92 रन की पारी से श्रीलंका अंडर-19 टीम ने यहां भारत अंडर-19 को दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से मात दी. श्रीलंका की इस जीत से पांच मैचों की शृंखला अब 1-1 से बराबर हो गयी है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 47 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गयी. श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज पवन शाह ने भारत अंडर-19 के लिए 64 गेंद में 49 रन बनाये.

आयुष बडोनी ने 36, समीर चौधरी ने 32 और अजय देव गौड़ ने 24 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के बायें हाथ के स्पिनर शाशिका दुलशान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही.

सलामी बल्लेबाज परानाविथान सस्ते में पवेलियन लौट गये लेकिन धनंजय ने पासिंधू सूर्याबंदारा (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी. परेरा ने 112 गेंद की पारी में सात चौके लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >