नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनके द्वारा दिये गये फिटनेस चैलेंज ‘हम फिट तो इंडिया फिट को’ को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अब से कुछ देर पहले ट्वीट कर कोहली के चैलेंज को स्वीकार किया और अपना एक वीडियो शेयर किया. अनुष्का ने ट्वीट मेंलिखा- विराट कोहली मैं ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का तुम्हारा चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अपना वीडियो शेयर कर रही है मैं अपने कुछ दोस्तोंको भी यह चैलेंज देती हूं. अनुष्का ने दीपिका पल्लीकल को चैलेंज दिया है.
इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर विराट कोहली के चैलेंज को स्वीकार किया था और ट्वीट किया था कि मैं जल्दी ही अापके चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना वीडियो अपलोड करूंगा.
गौरतलब है कि कल विराट कोहली ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने खेलमंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ के ‘हम फिट तो इंडिया फिट ‘ चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना फिटनेस वीडियो अपलोड किया था. विराट इसमें एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. विराट ने अपना वीडियो अपलोड करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को चैलेंज किया है. उन्होंने चैलेंज देते हुए ट्वीट किया है, आइए खेलें.
