इस अभिनेत्री के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए हार्दिक पंड्या, तसवीर वायरल

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. यही कारण है कि कुछ दिनों पहले उनकी तुलना टीम इंडिया के महान ऑलराउंड और भारत को पहली बार विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव के साथ की गयी थी. बहरहाल पांड्या इस समय अपने खेल को लेकर […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. यही कारण है कि कुछ दिनों पहले उनकी तुलना टीम इंडिया के महान ऑलराउंड और भारत को पहली बार विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव के साथ की गयी थी.

बहरहाल पांड्या इस समय अपने खेल को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्‍हें गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. गर्लफ्रेंड के साथ उनकी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हार्दिक पांड्या बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम को डेट कर रहे हैं. दरअसल एली हार्दिक पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने आयी थीं. जब वो वहां पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने फोटो क्लिक की. एली तो अपना चेहरा छुपा ली, लेकिन पांड्या बिना घबराये वहीं खड़े रहे. गौरतलब हो कि भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में हार्दिक और अभिनेत्री एली को एक साथ देखा गया था.
इसे भी पढ़ें…

जब हार्दिक पांड्या को टीवी एक्ट्रेस शिबानी ने किया KISS…

हार्दिक पांड्या भारत के अगले कपिल देव : चैपल

पंड्या की इस बेवकूफी पर भड़के कपिल देव, बोले, ‘मेरे साथ तुलना का हकदार नहीं’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >