साईराज बहुतुले बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच

मुंबई : भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच बनाया गया है. हरफनमौला बहुतुले ने मुंबई के लिए 26 की औसत से 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट झटकने के साथ 31.83 की औसत से 6,176 रन भी बनाये जिसमें नौ शतक […]

मुंबई : भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच बनाया गया है.

हरफनमौला बहुतुले ने मुंबई के लिए 26 की औसत से 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट झटकने के साथ 31.83 की औसत से 6,176 रन भी बनाये जिसमें नौ शतक शामिल है. उन्होंने दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया.

वह लगातार तीन वर्षों तक बंगाल रणजी टीम के कोच भी रहे. उन्होंने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा होना मेरे लिए शानदार है. मैं ऐसी टीम से जुड़ने को लेकर रोमांचक हूं जिससे दिग्गज शेन वार्न मेंटर के रूप में जुड़े़ है.
मैं टीम के खिलाड़ियो से मिलकर अपना ज्ञान साझा करने और आगे के कड़े सत्र के लिए उन्हें तैयार करने का इंतजार कर रहा हूं. राजस्थान रायल्स दो साल के प्रतिबंध के बाद लीग में वापसी कर रही है और बहुतुले से पहले उन्होंने वार्न को मेंटर और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >