IPL Auction : बढ़-चढ़ कर लगी बोली, पर तीसरी बार में गेल को मिला खरीददार

बेंगलुरु : आईपीएल 11 के लिए बेंगलुरु में दो दिनों से चल रही खिलाड़ियों की नीलामी समाप्‍त हो गयी है. दो दिनों तक चले इस नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च किये. हालांकि इसमें राजस्थान रायल्स ने बढ़-चढ़ कर बोली लगायी. दो दिनों चले इस नीलामी में 8 फ्रेंचाइजों ने मिलकर करीब 432 करोड़ […]

बेंगलुरु : आईपीएल 11 के लिए बेंगलुरु में दो दिनों से चल रही खिलाड़ियों की नीलामी समाप्‍त हो गयी है. दो दिनों तक चले इस नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च किये. हालांकि इसमें राजस्थान रायल्स ने बढ़-चढ़ कर बोली लगायी. दो दिनों चले इस नीलामी में 8 फ्रेंचाइजों ने मिलकर करीब 432 करोड़ रुपये खर्च करके 169 प्लेयर्स को खरीदा.

आईपीएल- 11 में सबसे महंगे खिलाफ बेन स्‍टोक्‍स रहे, वहीं दूसरे नंबर पर जयदेव उनादकट रहे. नीलामी के पहले दिन राजस्‍थान ने जहां बेन स्‍टोक्‍स को सबसे अधिक 12.5 करोड़ में खरीदा वहीं दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 11.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदकर इतिहास रच डाला. किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल्स के पास खर्च करने के लिये अधिक धनराशि थी क्योंकि उन्होंने केवल एक खिलाड़ी रिटेन किया था. इन दोनों ने दूसरे दिन भी मोटी धनराशि खर्च की. रायल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिये जाना जाता है लेकिन नीलामी के दूसरे दिन उसने अपना खजाना खोला तथा कर्नाटक के आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी 6.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा.

#IPLAuction : प्रीति जिंटा के हुए गेल, बच गयी लाज

उनादकट नीलामी में अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं. उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये थे लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चली बोली के कारण उनकी कीमत 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी. यह अलग बात है कि आखिर में राजस्थान रायल्स उन्हें खरीदने में सफल रहा. उनादकट को टी20 की उनकी विशेषज्ञता के कारण इतनी अधिक धनराशि मिली. पिछले सत्र में उन्होंने राइजिंग सुपरजाइंट की तरफ से 13.41 की औसत से 24 विकेट लिये थे.
* तीसरी बार में गेल को पंजाब ने खरीदा
आईपीएल नीलामी में इस बार सबसे खराब हालत क्रिस गेल के साथ हुआ. डेढ़ दिनों तक उन्‍हें कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन आखिरी छण में उन्‍हें प्रीति जिंटा ने अपनी टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब के लिए दो करोड़ में खरीदा और इस तरह इस तूफानी बल्‍लेबाज की लाज बच गयी. गेल ने अपना आधार मूल्‍य दो करोड़ ही रखा था.
* नीलामी का दूसरा दिन उनादकट के नाम रहा
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रायल्स ने आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदा जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ पर 7.2 करोड़ रुपये खर्च किये. उनादकट और टाइ को जहां मोटी रकम मिली वहीं 17 वर्षीय संदीप लैमिचाने आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने. उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा. अफगानिस्तान के लिये भी अच्छी खबर रही. पहले दिन उसके लेग स्पिनर राशिद खान को नौ करोड़ रुपये मिले थे वहीं आज एक अन्य स्पिनर 16 वर्षीय मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन ने चार करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा.

जानें, कौन है आईपीएल का पहला नेपाली खिलाड़ी

रायल्स ने शनिवार को भी सबसे अधिक कीमत देकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को खरीदा था. उसने स्टोक्स पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च किये थे. जो अन्य खिलाड़ी महंगे बिके उनमें गौतम भी शामिल हैं. उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये था लेकिन उन्हें 31 गुणा अधिक कीमत मिली. टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों चाहे वह तेज गेंदबाज हों या स्पिनरों का चयन किया.

IPL 2018 : झारखंड के अनुकूल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा

गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा. पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा तीन करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े. किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच का उपयोग करके मोहित शर्मा को 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया.

क्रुणाल IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, झारखंड के ईशान पर भी हुई पैसों की बारिश

झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बनाये रखा जबकि मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा. केकेआर ने कल की तरह युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया. उसने अंडर-19 टीम के एक अन्य खिलाड़ी शिवम माली को तीन करोड़ रुपये में खरीदा. पहले दिन उसने कमलेश नागरकोटी और शुभमान गिल को अपनी टीम में लिया था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को उनके आधार मूल्य 50 लाख में अपनी टीम से जोड़ा. कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों जैसे दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन को कोई खरीदार नहीं मिला.

IPL 2018 : कभी बिका था सबसे महंगा, आज करना पड़ा इतना से संतोष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >