रणजी ट्रॉफी Kerala vs Jharkhand : सक्सेना की घातक गेंदबाजी, झारखंड की टीम मुश्किल में

तिरुवनंतपुरम : ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना के छह विकेट से केरल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन आज यहां झारखंड को पहली पारी में नौ विकेट पर 200 रन ही बनाने दिए. सक्सेना ने प्रथम श्रेणी करियर में 13वीं बार पांच विकेट चटकाते हुए 50 रन देकर छह विकेट हासिल किए. संदीप […]

तिरुवनंतपुरम : ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना के छह विकेट से केरल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन आज यहां झारखंड को पहली पारी में नौ विकेट पर 200 रन ही बनाने दिए.

सक्सेना ने प्रथम श्रेणी करियर में 13वीं बार पांच विकेट चटकाते हुए 50 रन देकर छह विकेट हासिल किए. संदीप वारियर, के मोनीष और अक्षय चंद्रन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

झारखंड की ओर से इशान किशन (45), आशीष कुमार (25), कौशल सिंह (24), नजीम सिद्दिकी (24) और सौरभ तिवारी (22) अच्छी शुरआत को बडी पारी में बदलने में नाकाम रहे. सनी गुप्ता 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. समर कादरी एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >