जब हार्दिक पांड्या को टीवी एक्ट्रेस शिबानी ने किया KISS…
नयी दिल्ली : हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के नये स्टार बन गये हैं. अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण पांड्या टीम में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है. टेस्ट में तूफानी शतक जमाकर पूर्व क्रिकेटरों का दिल जीतने वाले पांड्या सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ पॉपुलर हो रहे हैं. उनके फैन्स की संख्या […]
जब हार्दिक पांड्या को टीवी एक्ट्रेस शिबानी ने किया KISS…
नयी दिल्ली : हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के नये स्टार बन गये हैं. अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण पांड्या टीम में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है. टेस्ट में तूफानी शतक जमाकर पूर्व क्रिकेटरों का दिल जीतने वाले पांड्या सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ पॉपुलर हो रहे हैं. उनके फैन्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
इस समय पांड्या सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. दरअसल एक टीवी एक्ट्रेस के साथ उनकी बातचीत वायरल हो गयी है. दोनों के बीच हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिकेटरों और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है. बात वैसा ही कुछ लगता है क्योंकि बातचीत में पांड्या को टीवी एक्ट्रेस ने KISS मैसेज भी भेजा है. इसपर पांड्या ने भी उन्हें थैंक्स कहा और स्माइल भेजा.
दोनों के बीच बातचीत पर फैन्स ने भी मजा लिया और पूछा, यहां क्या हो रहा है पांड्या भाई. दरअसल एक्ट्रेस और टीवी होस्ट शिबानी दांडेकर ने हार्दिक पांड्या को पहले मैसेज की. इसके बाद पांड्या ने भी उनके मैसेज का जवाब दिया, फिर शिबानी पांड्या को KISS मैसेज भेजीं. मालूम हो की शिबानी आईपीएल में एंकर की भूमिका में रह चुकी हैं. उन्होंने कई खिलाडियों का इंटरव्यू भी लिया है. कप्तान विराट कोहली के साथ भी उनकी तसवीर सोश मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था.
गौरतलब हो कि पांड्या ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया था और टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाने में अपनी बड़ी भूमिका निभायी थी. पहले वनडे में पांड्या ने 66 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से धमाकेदार 83 रन की पारी खेली थी. धौनी के साथ उन्होंने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभायी थी. पांड्या अभी युवा हैं और उनकी उम्र महज 23 साल हो रही है. कम समय में ही उन्होंने टीम में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.