ईद के मौके पर वीरेंद्र-इरफान और शमी ने किया ट्‌वीट, कहा ईद मुबारक

नयी दिल्ली : आज ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर क्रिकेट के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने लोगों को ट्‌वीट कर बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्‌वीट में लिखा है- ईद की बधाई. हम शांति, सदभाव और प्रेम के साथ यह पर्व मनायें. वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान ने भी […]

नयी दिल्ली : आज ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर क्रिकेट के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने लोगों को ट्‌वीट कर बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्‌वीट में लिखा है- ईद की बधाई. हम शांति, सदभाव और प्रेम के साथ यह पर्व मनायें.

वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान ने भी ईद की मुबारकबाद पेश की है. इरफान ने अपने ट्‌विटर हैंडिल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पिता और भाई और भतीजे अयान के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में इरफान के पिता सबसे पहले ईद की मुबारकवाद दे रहे हैं. उनके बाद युसूफ पठान सबको ईद मुबारक कहते हैं, फिर इरफान पठान सलाम वालेकुम के साथ अपने संदेश की शुरुआत करते हैं. वे कहते हैं हमें सबके साथ ईद माननी चाहिए, क्योंकि सबके साथ ही खुशी है. वे पूरे पठान परिवार की ओर से ईद की बधाई देते हैं, वे अपने भतीजे अयान का नाम लेकर भी ईद मुबारक कहते हैं.

मोहम्मद शमी ने भी एक सुंदर संदेश के साथ लोगों को ईद की बधाई दी है. शमी ने ट्‌वीट किया है यह समय है खुशियां मनाने का, एकजुटता दिखाने का. अल्लाह आपके जीवन में खुशियां लायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >