चैंपियंस ट्राफी की जीत से रातों रात करोड़पति बने पाक क्रिकेटर्स

कराची : पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले युवा पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी टीम की खिताबी जीत के बाद रातों रात करोड़पति बन गये. खिलाडि़यों के लिए मंगलवार को कई तरह के इनामों की घोषणा की गयी. सलामी बल्लेबाज फखर जमां, तेज गेंदबाज रुमान रुईस और आलराउंडर फाहिम अशरफ ने चैंपियंस ट्राफी में पदार्पण […]

कराची : पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले युवा पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी टीम की खिताबी जीत के बाद रातों रात करोड़पति बन गये. खिलाडि़यों के लिए मंगलवार को कई तरह के इनामों की घोषणा की गयी. सलामी बल्लेबाज फखर जमां, तेज गेंदबाज रुमान रुईस और आलराउंडर फाहिम अशरफ ने चैंपियंस ट्राफी में पदार्पण किया था जबकि 18 वर्षीय शादाब खान ने केवल सात वनडे खेले हैं.

ये भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी में पाक की जीत के बाद जश्न में गोलीबारी, 15 वर्ष के लड़के की मौत

कप्तान सरफराज अहमद, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम भी पहली बार चैंपियंस ट्राफी खेल रहे थे और टूर्नामेंट में जीत से इन सभी पर इनामों की बारिश होने लगी है. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

सूचना मंत्री मरयम औरंगजेब ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि शरीफ विजेता टीम के लिये भव्य स्वागत समारोह आयोजित करेंगे. पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध के तहत खिलाडि़यों के लिये दो करोड़ 90 लाख रुपये के नकद बोनस की घोषणा की है. इसके अलावा बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को दस लाख रुपये का बोनस देगा.

ये भी पढ़ें… जब पाक फैन ने कोहली से पूछा, ‘बाप कौन’ ?, तो शमी को आया गुस्सा, धौनी ने कराया शांत : VIDEO

टीम को आईसीसी से ट्रॉफी जीतने पर भी 20 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है. मशहूर बिल्डर रियाज मलिक ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिये दस-दस लाख रुपये और प्‍लॉट देने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >