CPL 2026 Final में 4 पाकिस्तानियों का जलवा, एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने पहली बार जीता खिताब

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का नया चैंपियन एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स है, जिसने जमैका किंग्समेन को फाइनल में मात दी. फाइनल में चार पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया.

CPL 2026 Final: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 को नया चैंपियन मिल गया है. एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने फाइनल में जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. जमैका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन बनाए थे. जवाब में फाल्कॉन्स ने सिर्फ 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 173 रन बनाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

इस फाइनल की खास बात यह रही कि चार पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर छाए रहे. जमैका किंग्समेन की ओर से माज सदाकत और सईम अयूब ने बल्ले से दम दिखाया, जबकि फाल्कॉन्स की ओर से सुफयान मुकीम ने गेंद से कहर बरपाया और हसन नवाज ने बल्ले से मैच खत्म किया.

माज सदाकत ने ठोकी सेंचुरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका किंग्समेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. इसके बाद पाकिस्तान के माज सदाकत ने मोर्चा संभाला और अकेले ही स्कोर को बड़े स्तर तक पहुंचा दिया. माज ने सिर्फ 58 गेंदों में 114 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत जमैका की टीम 170/9 तक पहुंच सकी. माज सदाकत की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि वह CPL फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. लेकिन उनकी यह ऐतिहासिक पारी आखिरकार टीम को चैंपियन नहीं बना सकी.

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज टीम में 4 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ बरपाएंगे कहर

सईम अयूब ने बल्ले के साथ गेंद से भी दिया योगदान

माज सदाकत के बाद जमैका की ओर से पाकिस्तान के सईम अयूब ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली. सईम ने गेंद से भी योगदान दिया. लेकिन जमैका की टीम 170 रन के स्कोर को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी.

सुफयान मुकीम ने बदला फाइनल का रुख

जमैका की पारी में माज सदाकत जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है. लेकिन फाल्कॉन्स के पाकिस्तान के स्पिनर सुफयान मुकीम ने बीच के ओवरों में पूरा खेल बदल दिया. मुकीम ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने सईम अयूब और जमैका के कप्तान रोवमैन पॉवेल समेत अहम विकेट निकालकर किंग्समेन की रन गति पर ब्रेक लगा दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

कॉर्नवाल ने पहले ही ओवर में मचा दिया तूफान

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाल्कॉन्स को रहकीम कॉर्नवाल ने शानदार शुरुआत देकर फाइनल का महौल ही बदल दिया. कॉर्नवाल ने सईम अयूब के पहले ओवर में 6 गेंदों पर 20 रन ठोक दिए. हालांकि वह इसी ओवर के बाद आउट हो गए, लेकिन तब तक फाल्कॉन्स को तेज शुरुआत मिल चुकी थी. पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 76 रन था. इसके बाद इविन लुईस ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए और आमिर जांगू ने पारी को आगे बढ़ाया.

जांगू और हसन नवाज ने खत्म किया खेल

इविन लुईस के आउट होने के बाद आमिर जांगू का साथ देने हसन नवाज आए. दोनों ने मिलकर जमैका के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. जांगू ने 34 गेंदों पर नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेली. वहीं पाकिस्तान के हसन नवाज ने 35 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए. दोनों ने मिलकर फाल्कॉन्स को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया. आखिर में फाल्कॉन्स ने 16.4 ओवर में 173/2 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम ने 20 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: Chris Gayle 47th Birthday: चिप्स बेचने वाली मां का बेटा कैसे बना क्रिकेट की दुनिया का 'यूनिवर्स बॉस'?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >