CWG 2026: 24 जुलाई से शुरू होगा भारत का अभियान, जानिए पहले दिन का पूरा शेड्यूल

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई को होगा, जिसमें भारत 24 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेगा. लॉन बॉल्स में पिछले साल की सफलता दोहराने पर टीम की निगाहें हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने जा रहा है. चार साल बाद आयोजित होने वाले इस मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 74 देशों के लगभग 3000 एथलीट हिस्सा लेंगे. 10 खेलों में कुल 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा. भारत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 19वीं बार भाग ले रहा है और उसके 125 एथलीट पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

लॉन बॉल्स से होगी भारत के अभियान की शुरुआत

भारतीय दल अपने अभियान की शुरुआत 24 जुलाई को करेगा. पहले दिन भारत की सबसे अधिक निगाहें लॉन बॉल्स (बॉल्स एंड पैरा बॉल्स) पर होंगी, क्योंकि इसी खेल ने बर्मिंघम 2022 में भारतीय खेल इतिहास का एक यादगार अध्याय लिखा था. भारतीय महिला टीम ने तब लॉन बॉल्स में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता था, जबकि पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल कर इस खेल में भारत की बढ़ती ताकत का परिचय दिया था. अब ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी उस सफलता को दोहराने और पदक अभियान की शानदार शुरुआत करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए लॉन बॉल्स की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

लॉन बॉल्स के अलावा पहले दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग, मुक्केबाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग में भी अपनी चुनौती पेश करेंगे. कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी, क्योंकि शुरुआती मुकाबले ही आगे के अभियान की दिशा तय कर सकते हैं.

इस बार सिर्फ 10 खेलों में होगा मुकाबला

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स एवं पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग एवं पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग एवं पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग एवं पैरा वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स एवं पैरा बॉल्स, 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल हैं. सीमित खेलों के बावजूद प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा रहने की उम्मीद है, क्योंकि दुनिया भर के कई शीर्ष खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन भारत का शेड्यूल

तारीखसमय (IST)खेलखिलाड़ीइवेंट
24 जुलाई1:00 PMबॉल्स एवं पैरा बॉल्सरूपा रानी तिर्की / पिंकी सिंहमहिला युगल (सेक्शनल प्ले)
24 जुलाई1:00 PMबॉल्स एवं पैरा बॉल्सपुतुल सोनोवालपुरुष एकल (सेक्शनल प्ले)
24 जुलाई2:30 PMआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सतपन मोहंती, तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश केपी, योगेश्वर सिंहपुरुष टीम फाइनल एवं व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (सब-डिवीजन 1)
24 जुलाई3:00 PMतैराकी एवं पैरा तैराकीअली इमामपुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट्स)
24 जुलाई3:00 PMतैराकी एवं पैरा तैराकीश्रीहरि नटराजपुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट्स)
24 जुलाई3:30 PMमुक्केबाजीप्रीति पवारमहिला 54 किग्रा, राउंड ऑफ 16
24 जुलाई3:30 PMमुक्केबाजीजैस्मिन लेम्बोरियामहिला 57 किग्रा, राउंड ऑफ 32
24 जुलाई3:30 PMमुक्केबाजीसुमित कुंडूपुरुष 70 किग्रा, राउंड ऑफ 32
24 जुलाई3:30 PMमुक्केबाजीजेदुमणि सिंहपुरुष 55 किग्रा, राउंड ऑफ 32
24 जुलाई5:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगअशोक मलिकपुरुष लाइटवेट
24 जुलाई5:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगपरमजीत कुमारपुरुष लाइटवेट
24 जुलाई5:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगसुमन देवीमहिला लाइटवेट
24 जुलाई5:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगजसप्रीत कौरमहिला लाइटवेट
24 जुलाई10:30 PMमुक्केबाजीप्रिया घनघसमहिला 60 किग्रा, राउंड ऑफ 16
24 जुलाई10:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगकस्तूरी राजामणिमहिला हैवीवेट
24 जुलाई10:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगसुधीरपुरुष हैवीवेट
24 जुलाई10:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगसुधीरपुरुष हैवीवेट
24 जुलाई10:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगझंडू कुमारपुरुष हैवीवेट

द हाइड्रो में होगा रंगारंग उद्घाटन समारोह

उधर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे ग्लासगो के प्रतिष्ठित ‘द हाइड्रो’ एरीना में आयोजित होगा. रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलों के इस महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत होगी. भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें भी ग्लासगो पर टिकी होंगी, जहां टीम इंडिया पहले ही दिन लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी और स्विमिंग में दमदार प्रदर्शन कर पदकों की दौड़ में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स: 125 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, इन स्टार्स पर होगी नजर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >