वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ‘यूनिवर्स बॉस’, सोशल मीडिया पर शेयर की स्पेशल पोस्ट

Chris Gayle Reacts: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव की इस आतिशबाजी को देखकर ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए.

Chris Gayle Reacts: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो मुकाम हासिल कर लिया, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. महज 29 गेंदों में 97 रन कूटने वाले वैभव ने अपनी पारी में 12 छक्के जड़े. इसी के साथ वैभव ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड (59 छक्के) तोड़ दिया है. इस सीजन में वैभव के बल्ले से अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. खुद रिकॉर्ड होल्डर क्रिस गेल इस 15 साल के लड़के की बल्लेबाजी के दीवाने हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर वैभव की जमकर तारीफ की है.

गेल ने वैभव को दिया बड़ा टैग

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के तुरंत बाद टी20 क्रिकेट के दिग्गज क्रिस गेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किए. इन तस्वीरों पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘UNIVERSAL BABY BOSS’ लिखा हुआ था. वैभव की बल्लेबाजी से गदगद होकर गेल ने उनकी तारीफ में लिखा, “वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है. युवा खिलाड़ी, बेहतरीन मनोरंजन. न्यू सिक्स मशीन.” दुनिया के सबसे खतरनाक हिटर माने जाने वाले क्रिस गेल द्वारा किसी भारतीय युवा खिलाड़ी को ‘न्यू सिक्स मशीन’ का खिताब देना यह साबित करता है कि वैभव सूर्यवंशी की पावर-हिटिंग वाकई एक अलग स्तर की थी.

वैभव की 6 खास उपलब्धि

नंबरवैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्डनया कीर्तिमान
1आईपीएल के एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन680 रन
2एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (गेल का रिकॉर्ड टूटा)65 छक्के
3आईपीएल इतिहास में 200+ के स्ट्राइक रेट से 600+ रन बनाने वालेपहले बल्लेबाज
4किसी आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के12 छक्के
5सबसे कम गेंदों में 10 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्डमहज 24 गेंदें
6आईपीएल के एक मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के8 छक्के

गेल के तेज शतक के रिकॉर्ड से चूके

मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 29 गेंदों का सामना किया और 334.48 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 97 रन बना डाले. इस पारी के दौरान वे क्रिस गेल का आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए. भले ही वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इस आतिशी पारी में जड़े गए 12 छक्कों की बदौलत उन्होंने खुद ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को अपना सबसे बड़ा प्रशंसक बना लिया.

यह भी पढ़े- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला कल, जानिए कब और कहां देखें मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >