VIDEO: 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर', मोहसिन नकवी को देखते ही गूंजा स्टेडियम, वीडियो हुआ वायरल

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता. लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान मोहसिन नकवी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद स्टेडियम में 'चोर...चोर' के नारे गूंजने लगे.

Trophy Chor Viral Video: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल भारत के लिए यादगार रहा. भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन और मोहसिन नकवी को लेकर भी खूब चर्चा हुई. एक बार फिर भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से भारत ने ट्रॉफी नहीं ली.

नकवी को देखते ही गूंजा- 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर'

फाइनल मुकाबले के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का माहौल अचानक बदल गया. जैसे ही दर्शकों की नजर मोहसिन नकवी पर पड़ी, स्टेडियम में 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर' के नारे गूंजने लगे. नकवी के मैदान में मौजूद रहने के दौरान दर्शकों की नारेबाजी जारी रही. इसके बाद वह मैदान से बाहर निकल गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ट्रॉफी नहीं ली, लेकिन मोहसिन नकवी से मिले थे देवजीत सैकिया? VIDEO में बताई पूरी कहानी

भारत ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

दरअसल, फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख भी हैं. भारतीय टीम ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान मैदान पर नहीं आई और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही रहीं.

श्रीलंका की टीम ने अपना पुरस्कार लिया, जिसके बाद नकवी भी मैदान से बाहर चले गए. यह लगातार दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली है. इससे पहले 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी.

मोहसिन नकवी से मुलाकात पर BCCI सचिव ने क्या कहा?

इस पूरे घटनाक्रम के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान भी सामने आया है. नकवी से मुलाकात के सवाल पर सैकिया ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे ही नहीं." सैकिया ने बताया कि वह टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक रॉयल बॉक्स में बैठे थे. इस दौरान जो भी व्यक्ति वहां आया, उससे सामान्य तरीके से मुलाकात और बातचीत हुई. उन्होंने यह भी साफ किया कि मैच के दौरान किसी से मिलना और ट्रॉफी स्वीकार करना अलग-अलग बातें हैं.

आठवीं बार चैंपियन बना भारत

भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर एशिया कप में अपना दबदबा साबित किया.

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup: एशिया कप चैंपियन बनकर भी टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी, जानिए BCCI के फैसले पर क्या बोले कोच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >