पहले रन बचाते थे, अब हर गेंद पर विकेट चाहते हैं... जडेजा में आए बड़े बदलावों पर बोले पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टेस्ट गेंदबाजी में आए बड़े बदलाव की तारीफ की है. उनका मानना है कि जडेजा अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक गेंदबाज बन चुके हैं और हर गेंद पर विकेट लेने की सोच के साथ गेंदबाजी करते हैं. पुजारा ने जडेजा की क्रीज के बेहतर इस्तेमाल और अलग-अलग एंगल से गेंद डालने की क्षमता की भी सराहना की.

Chetashwar Pujara on Ravindara Jadeja : भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टेस्ट गेंदबाजी में आए बड़े बदलाव की तारीफ की है. उनका मानना है कि जडेजा अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक गेंदबाज बन चुके हैं और हर गेंद पर विकेट लेने की सोच के साथ गेंदबाजी करते हैं.

स्टंप लाइन पर गेंदबाजी

15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जियो स्टार के कार्यक्रम फॉलो द ब्लूज में पुजारा ने कहा कि पहले जडेजा का मुख्य लक्ष्य रन रोकना होता था, खासकर तब जब पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं होती थी. अगर पिच से टर्न मिलती थी तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे, लेकिन अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है.

पुजारा ने कहा, 'जडेजा अब अपनी ताकत को अच्छी तरह समझते हैं. वह हर मैच में स्टंप लाइन पर लगातार गेंदबाजी करते हैं और हर गेंद का उद्देश्य बल्लेबाज को आउट करना होता है.'

क्रीज का बेहतर इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि इस मानसिक बदलाव ने जडेजा की गेंदबाजी को और प्रभावी बना दिया है. अब वह क्रीज का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, अलग-अलग एंगल से गेंद डालते हैं और बल्लेबाज के हिसाब से अपनी लेंथ में बदलाव करते हैं. पुजारा के मुताबिक यही बदलाव उन्हें टेस्ट क्रिकेट में और खतरनाक गेंदबाज बनाता है.

टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें

जडेजा श्रीलंका दौरे के साथ टेस्ट टीम में वापसी करेंगे. वह आईपीएल के दौरान लगी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट नहीं खेल सके थे. अब स्पिन के अनुकूल श्रीलंकाई परिस्थितियों में उनसे भारतीय टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी.

Also Read: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम का ऐलान, डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक की टीम में वापसी

श्रीलंका के खिलाफ शानदार टेस्ट रिकॉर्ड

जडेजा का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 33 विकेट लिए हैं, जबकि बल्ले से 326 रन भी बनाए हैं. वहीं, अपने टेस्ट करियर में वह अब तक 89 मैचों में 348 विकेट और 4095 रन दर्ज कर चुके हैं. भारत को उम्मीद होगी कि अनुभवी ऑलराउंडर अपनी शानदार फॉर्म को श्रीलंका दौरे पर भी जारी रखेंगे.

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल :

पहला टेस्ट: 15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

दूसरा टेस्ट: 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी में होगा.

Also Read: क्या RBI में असिस्टेंट मैनेजर बन गए है ईशान किशन? वायरल तस्वीरों को देखकर फैंस उठा रहें सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >