सिलेक्टर्स कुछ और चाहते थे, सैकिया ने कह दिया कुछ और... रोहित को लेकर BCCI में क्यों बढ़ी टेंशन?

रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अटकलों के बीच बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के रुख में कथित मतभेद सामने आए हैं. ऐसे में जानिए पूरा मामला क्या है. रोहित के भविष्य को लेकर क्या रणनीति बन रही है और टीम इंडिया के लिए आगे की राह कैसी हो सकती है.

Rohit Sharma BCCI controversy: रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बीसीसीआई के अंदर ही मतभेद सामने आने लगे हैं. मामला तब गरमा गया, जब सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित टीम की योजनाओं में हैं, तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे.

सैकिया के बयान से सिलेक्टर्स नाराज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स रोहित को पहले ही बता चुके थे कि वे आगे की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. ऐसे में लॉर्ड्स वनडे से पहले सैकिया का बयान आने से चयन समिति खुश नहीं थी.

इसे भी पढ़े- पहले 198 रन पर ऑल आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया, फिर 284... आखिर कैसे बांग्लादेश ने जीत लिया डार्विन टेस्ट?

रोहित के प्रदर्शन पर सिलेक्टर्स की नजर

सिलेक्टर्स चाहते हैं कि वर्ल्ड कप तक रोहित के प्रदर्शन को हर सीरीज के बाद देखा जाए और उसी के आधार पर फैसला लिया जाए. वहीं, टीम मैनेजमेंट चाहता था कि रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल जैसे किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाए.


रोहित शर्मा, एक्स

शतक के बाद बदल सकता है समीकरण

लॉर्ड्स वनडे में रोहित के शानदार शतक और बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी से मुलाकात के बाद उनके वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, उनके वर्ल्ड कप 2027 तक खेलने पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

अगरकर के कार्यकाल पर भी नजर

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है. बीसीसीआई जल्द ही उनके साथ बैठक कर सकता है. नियमों के तहत अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन तब भी 2027 वर्ल्ड कप तक उनके चीफ सेलेक्टर बने रहने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़े- अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद कर भावुक हुए पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >