Asian Games 2026: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने होटल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

2026 के नागोया एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के ठहरने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विवादों पर सफाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है.

Asian Games 2026: जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के ठहरने को लेकर चल रहे विवाद पर BCCI ने सफाई दी है. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी और आरामदायक रहने की व्यवस्था की गई है. हालांकि, ये होटल 5 स्टार नहीं होंगे.

नागोया में होटल की कमी बनी वजह

राजीव शुक्ला ने बताया कि नागोया में बड़े और फाइव स्टार होटलों की संख्या कम है. इसी वजह से खिलाड़ियों को वहां उपलब्ध व्यवस्था में ही ठहराने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि टीम को टोक्यो या ओसाका में ठहराना भी एक विकल्प था, लेकिन वहां से नागोया आने-जाने में काफी समय लगता.

शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे. उन्हें ट्विन-शेयरिंग कमरे में नहीं रहना होगा. BCCI के पास खिलाड़ियों के लिए तय किए गए होटल की तस्वीरें और वीडियो भी हैं और बोर्ड व्यवस्था से संतुष्ट है.

IOA और आयोजकों ने मिलकर की व्यवस्था

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के आयोजक, IOA और BCCI मिलकर खिलाड़ियों की व्यवस्था देख रहे हैं. हालांकि, होटल की बुकिंग किसने की है, इसको लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर व्यवस्था में कोई कमी दिखाई देती है तो उसे दूर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: BCCI ने रोहित पर लगाया दो साल का बैन, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से हुए बाहर; इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री

होटल से ज्यादा मैदान की चिंता

BCCI उपाध्यक्ष ने कहा कि असली चिंता खिलाड़ियों के होटल की नहीं, बल्कि मैदान, पिच और ड्रेसिंग रूम को लेकर थी. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की टीम ने नागोया जाकर इन सुविधाओं का जायजा लिया है. टीम ने अब मैदान और पिच समेत बाकी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है.

22 सितंबर को जापान से ऐतिहासिक मुकाबला

भारतीय टीम 20 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी. टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी. इसके बाद भारत 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगा.

भारत पिछली बार चीन में हुए एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट प्रतियोगिताओं का चैंपियन रहा था. राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत इस बार भी मजबूत टीम के साथ उतर रहा है और खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >