Babar Azam Lord's Test: बाबर आजम 90% फिट, लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे? कप्तान ने खुद दिया जवाब

Babar Azam Lord's Test: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. जानिए क्या वह लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे और टीम को मिलेगी कितनी राहत.

Babar Azam Lord's Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ी राहत मिली है. कप्तान बाबर आजम ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि वह करीब 90 फीसदी फिट हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए खुद को तैयार मान रहे हैं. हाथ की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे बाबर की वापसी पाकिस्तान के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

90% फिट हैं बाबर

बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि

उनकी फिटनेस में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि बुधवार को भी उन्होंने अभ्यास किया और लगातार नेट्स में अपनी बल्लेबाजी का वर्कलोड बढ़ा रहे हैं. बाबर ने कहा कि वह दूसरे टेस्ट और बाकी सीरीज के लिए करीब 90 फीसदी फिट हैं.

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाबर आजम लॉर्ड्स में पाकिस्तान के प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे?

तेज गेंदबाजों का भी किया सामना

बाबर की तैयारी सिर्फ सामान्य बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रही. पाकिस्तान के फास्ट-बॉलिंग कोच उमर गुल के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को तेज गेंदबाजों का भी सामना किया. हालांकि, फिटनेस को देखते हुए बाबर की प्रैक्टिस धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है. टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगा.

इसे भी पढ़े- Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विराट को सचिन से बेहतर क्यों बताया? AB डिविलियर्स ने अब बताई असली वजह

पाक को क्यों है बाबर की जरूरत?

पाकिस्तान को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरे टेस्ट में टीम को वापसी के लिए बल्लेबाजी में मजबूती चाहिए. बाबर की मौजूदगी से पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को अनुभव मिलेगा. साथ ही, उनकी वापसी से टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है. अब देखना होगा कि बाबर की वापसी के बाद पाक की प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी की जगह बनती है और किसे बाहर बैठना पड़ सकता है.

लॉर्ड्स में कप्तानी करना बाबर के लिए खास

बाबर ने लॉर्ड्स में पाकिस्तान की कप्तानी को सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि

वह कप्तान के तौर पर मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और बल्लेबाजी करते समय अपने खेल पर ध्यान देते हैं.

इसे भी पढ़े- Jishan Biswas cricket video: 4 साल के जिशन की बैटिंग में ऐसा क्या खास है? वीडियो वायरल

बल्ले से कैसा रहेगा कमबैक?

बाबर की फिटनेस को लेकर सबसे बड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन असली परीक्षा मैदान पर होगी. 90 फीसदी फिट बाबर आजम क्या लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ पाकिस्तान को जीत की राह पर ला पाएंगे? यही दूसरे टेस्ट का सबसे बड़ा सवाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >