ब्रिस्टल में अक्षर पटेल रचेंगे इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ते हुए हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. यह मैच उनके करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के पास अपने करियर की एक उपलब्धि हासिल करेंगे. प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही अक्षर भारत के लिए अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे. इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के केवल पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. अक्षर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 746 रन और 101 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ेंगे पीछे

100वें मैच के साथ ही अक्षर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे. धोनी ने भारत के लिए 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. भारत की ओर से अब तक सिर्फ चार खिलाड़ी ही 100 या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल पाए हैं. इस सूची में रोहित शर्मा 161 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि हार्दिक पांड्या (138), विराट कोहली (127) और सूर्यकुमार यादव (115) उनके बाद आते हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच

क्रमखिलाड़ीकरियरमैच
1रोहित शर्मा2007-2024159
2हार्दिक पांड्या2016-2026138
3विराट कोहली2010-2024125
4सूर्यकुमार यादव2021-2026113
5अक्षर पटेल2015-202699
6महेंद्र सिंह धोनी2006-201999

100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर

अक्षर ने इसी सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में एक और उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे. इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20I में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने थे.

हालांकि, मौजूदा सीरीज में अक्षर का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. तीन मैचों में वह बल्ले से सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके खाते में केवल दो विकेट आए हैं. ऐसे में चौथे मुकाबले में टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

चौथे मुकाबले में वापसी के इरादे से उतरेगा भारत

भारत के लिए यह मुकाबला सीरीज में वापसी के लिहाज से भी अहम है. तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में भारत को 125 रन से हराकर जोरदार वापसी की थी. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी. टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 13 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच? एक क्लिक में जानें सबकुछ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >