Asian Games 2026 BCCI: एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं, BCCI ने प्लान किया साफ

Asian Games 2026 BCCI: BCCI ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मयंक यादव समेत 3 तेज गेंदबाज नेट बॉलर बनेंगे.

Asian Games 2026 BCCI: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सुविधाओं को लेकर BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है. जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की रहने और दूसरी सुविधाओं को लेकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को कोई चिंता नहीं है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि अभी ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिस पर चर्चा करने की जरूरत हो.

खिलाड़ियों को नहीं होगी सुविधा की कमी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि

अगर एशियन गेम्स के दौरान भारतीय खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ को किसी तरह की परेशानी आती है, तो बोर्ड तुरंत उचित फैसला लेगा. जरूरत पड़ने पर BCCI अपने स्तर पर भी सुविधाओं का इंतजाम करेगा, ताकि टीम को किसी तरह की परेशानी न हो.

इसे भी पढ़े- Arshdeep Singh girlfriend: अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग किया रिश्ता ऑफिशियल, VIDEO वायरल

BCCI ने कही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने की बात

सैकिया के मुताबिक, बोर्ड की कोशिश रहेगी कि भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एशियन गेम्स में बेहतरीन सुविधाएं मिलें. अगर आयोजकों की तरफ से किसी सुविधा में कमी रहती है, तो BCCI अपनी व्यवस्था के जरिए उसे पूरा करने के लिए तैयार है.

मयंक यादव समेत 3 गेंदबाज बनेंगे नेट बॉलर

मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण की मांग पर BCCI तीन तेज गेंदबाजों को नेट बॉलर के तौर पर टीम के साथ भेजने की तैयारी कर रहा है. इनमें मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान शामिल हैं. इन तीनों के जापानी वीजा की प्रक्रिया चल रही है. वीजा मिलने के बाद तीनों गेंदबाज जापान जाएंगे और टूर्नामेंट शुरू होने तक भारतीय टीम के साथ रहेंगे.

तीनों गेंदबाजों का खर्च BCCI उठाएगा

BCCI इन तीनों नेट गेंदबाजों के यात्रा और ठहरने का पूरा खर्च खुद उठाएगा. इसका कोई खर्च सरकार पर नहीं आएगा.

इसे भी पढ़े- Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे? BCCI ने साफ किया अपना रूख

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने जीता गोल्ड

भारत एशियन गेम्स में पुरुष और महिला क्रिकेट, दोनों वर्गों का मौजूदा चैंपियन है. 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. अब टीम इंडिया की नजर आइची-नागोया एशियन गेम्स में भी खिताब बचाने पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >