Asian Games: 3 मैच जीतते ही भारत के नाम होगा गोल्ड, जानिए टीम इंडिया को क्यों नहीं खेलना होगा ग्रुप स्टेज?

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप स्टेज से छूट मिली है और वह सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. जानिए गोल्ड जीतने के लिए कितने मुकाबले खेलने होंगे.

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को लेकर एक दिलचस्प फॉर्मेट देखने को मिलेगा. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं खेलना होगा. टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ऐसे में भारत के पास एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का मौका होगा. भारत को गोल्ड जीतने के लिए केवल तीन मैच जीतने होंगे. जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला जीतना होगा.

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होना है. क्रिकेट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे. महिला क्रिकेट की शुरुआत पुरुषों से पहले होगी. पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.

आखिर भारत को क्यों नहीं खेलना होगा ग्रुप स्टेज?

पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें से चार टीमों को उनकी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है. इस सूची में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं. बाकी छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज खेलना होगा. यानी भारत को टूर्नामेंट में मेडल की रेस में कोई भी ग्रुप मुकाबले नहीं खेलने होंगे.

ये भी पढ़ें: ICC Test Ranking: बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्टार्क ने मारी बाजी; पंत की लंबी छलांग

किन छह टीमों को ग्रुप स्टेज खेलना होगा?

ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप बी में हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ इन चार टीमों का नॉकआउट मुकाबला होगा.

भारत का पहला मुकाबला कब होगा?

भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी. यह क्वार्टर फाइनल होगा, जिसमें टीम इंडिया का सामना ग्रुप ए की उपविजेता टीम से होगा. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा. सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा.

भारत का गोल्ड तक सफर

चरणतारीखभारत का मुकाबला
क्वार्टर फाइनल28 सितंबरग्रुप ए की उपविजेता टीम बनाम भारत
सेमीफाइनल1 अक्टूबरसेमीफाइनल
गोल्ड मेडल मैच3 अक्टूबरफाइनल

ये भी पढ़ें: मेंडिस की शामत बन गए शुभमन गिल, हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच; VIDEO वायरल

पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबला/राउंड
24 सितंबरजापान बनाम अफगानिस्तान
24 सितंबरमलेशिया बनाम हांगकांग
25 सितंबरनेपाल बनाम अफगानिस्तान
25 सितंबरओमान बनाम हांगकांग
26 सितंबरनेपाल बनाम जापान
26 सितंबरओमान बनाम मलेशिया
28 सितंबरपहला क्वार्टर फाइनल: ग्रुप ए की उपविजेता बनाम भारत
28 सितंबरदूसरा क्वार्टर फाइनल: ग्रुप बी की उपविजेता बनाम पाकिस्तान
29 सितंबरतीसरा क्वार्टर फाइनल: ग्रुप बी की विजेता बनाम बांग्लादेश
29 सितंबरचौथा क्वार्टर फाइनल: ग्रुप ए की विजेता बनाम श्रीलंका
1 अक्टूबरपहला सेमीफाइनल
1 अक्टूबरदूसरा सेमीफाइनल
3 अक्टूबरब्रॉन्ज मेडल मैच
3 अक्टूबरगोल्ड मेडल मैच

महिला क्रिकेट में क्या है फॉर्मेट?

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला क्रिकेट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और यहां भी मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे. भारतीय महिला टीम 17 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल खेलेगी. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो 20 सितंबर को सेमीफाइनल खेलेगा. फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच 22 सितंबर को होगा.

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

तारीखमुकाबला/राउंड
17 सितंबरपहला क्वार्टर फाइनल: जापान बनाम भारत
17 सितंबरदूसरा क्वार्टर फाइनल: चीन बनाम बांग्लादेश
18 सितंबरतीसरा क्वार्टर फाइनल: श्रीलंका बनाम मलेशिया
18 सितंबरचौथा क्वार्टर फाइनल: थाईलैंड बनाम पाकिस्तान
20 सितंबरपहला सेमीफाइनल
20 सितंबरदूसरा सेमीफाइनल
22 सितंबरब्रॉन्ज मेडल मैच
22 सितंबरगोल्ड मेडल मैच

भारत के लिए कितना अहम होगा टूर्नामेंट?

भारत की पुरुष टीम के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास होगा क्योंकि टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. ग्रुप स्टेज नहीं खेलने का मतलब है कि टीम को शुरुआती दौर में अतिरिक्त मैचों का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. हालांकि, नॉकआउट में उतरने वाली टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी. एक गलती और टीम बाहर हो जाएगी. भारतीय महिला टीम भी तीन मैच जीतकर गोल्ड अपने नाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: चौथे दिन भारत का दबदबा, श्रीलंका के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >