Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: अर्शदीप सिंह-समरीन कौर का मैचिंग टैटू क्यों है खास?

Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस समरीन कौर ने खास मैचिंग टैटू से अपने रिश्ते पर मुहर लगाई. जानें इस टैटू का अनोखा राज.

Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. अर्शदीप ने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “my person” कहा. इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है.

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का मैचिंग टैटू क्यों खास है?

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने एक-दूसरे की लिखावट को टैटू के रूप में अपनी बांह पर जगह दी है. अर्शदीप के अपर आर्म पर AS” लिखा है, जिसे समरीन ने हाथ से लिखा था. वहीं समरीन की बांह पर “SK” है, जो अर्शदीप की हैंडराइटिंग में है. दोनों अक्षरों के साथ छोटा लाल दिल भी बनाया गया है. एलियंस टैटू की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, डिजाइनर अभिषेक गवई ने कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप दिया, जबकि टैटू आर्टिस्ट सन्नी सेन ने हाथ से लिखे अक्षरों को फाइन-लाइन टैटू में बदला.

इसे भी पढ़े- Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: इंडिया-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच फिर नहीं हुआ हैंडशेक

समरीन कौर कौन हैं?

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की. मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा.

मिस इंडिया से फिल्मों और वेब सीरीज तक का सफर

समरीन ने फेमिना मिस इंडिया 2018 में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और स्टेट फाइनलिस्ट रहीं. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के साथ एक्टिंग में काम किया. वह ‘83’, ‘नेल पॉलिश’ और पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ में नजर आ चुकी हैं.


अर्शदीप-समरीन टैटू, एक्स

इसे भी पढ़े- Aryaman Birla RCB Statement: RCB का नाम नहीं बदलेगा, Chairman Aryaman Birla ने किया साफ

जुबिन नौटियाल और बादशाह के साथ भी किया काम

समरीन कई चर्चित म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी हैं. जुबिन नौटियाल के ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और बादशाह के ‘बावला’ जैसे गानों में उनके काम को दर्शकों ने नोटिस किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >