फीफा वर्ल्ड कप: 20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ अविश्वसनीय वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. 0-2 से पिछड़ने के बाद, टीम ने आखिरी 11 मिनट में तीन गोल दागकर 3-2 से जीत दर्ज की.

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना ने एक यादगार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. एक समय 67वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही लियोनेल मेसी की टीम ने मैच के आखिरी 11 मिनट में तीन गोल दागकर जीत अपने नाम कर ली.

मिस्र ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार हेडर के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद अर्जेंटीना को 21वें मिनट में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके.

67वें मिनट में मिस्त्र ने दागा था दूसरा गोल

पहले हाफ में बढ़त बनाए रखने के बाद मिस्र ने दूसरे हाफ में भी दबाव बनाए रखा. 67वें मिनट में मोस्तफा जिको ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. इस गोल के बाद ऐसा लगने लगा कि मिस्र टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने की ओर बढ़ रहा है.

79वें मिनट में अर्जेंटीना ने की वापसी

हालांकि अर्जेंटीना ने हार नहीं मानी. 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल कर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई. इसके महज चार मिनट बाद 83वें मिनट में मेसी ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और मुकाबले में नया रोमांच भर दिया.

इंजरी टाइम में अर्जेंटीना ने बढ़ाई बढ़त

जब मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, तभी इंजरी टाइम में अर्जेंटीना ने निर्णायक वार किया. 90+2वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त दिला दी. यह गोल मैच का निर्णायक पल साबित हुआ और इसके साथ ही मिस्र की विश्व कप यात्रा समाप्त हो गई.

आखिरी मिनट में असंभव को अर्जेंटीना ने संभव बनाया

अर्जेंटीना ने आखिरी क्षणों में शानदार जज्बा दिखाते हुए असंभव लग रही जीत को संभव बनाया. अब मेसी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसकी नजरें विश्व कप खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होंगी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: मेसी की आंखों के सामने हुआ खेला, यासिर इब्राहिम के दमदार हेडर से अर्जेंटीना को करारा झटका



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >