ECB के लिए नहीं छोड़ेंगे RCB का साथ, एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच का ऑफर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के अगले मुख्य कोच बनने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह अपने मौजूदा काम से बेहद खुश हैं और फिलहाल किसी बदलाव के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के अगले मुख्य कोच बनने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है. पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान ने साफ कहा कि वह अपने मौजूदा काम से बेहद खुश हैं और फिलहाल किसी बदलाव के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

फ्लावर का यह फैसला RCB के लिए राहत लेकर आया है. उनकी कोचिंग में टीम ने 2025 और 2026 में लगातार दो IPL खिताब जीते हैं. ऐसे में अगर फ्लावर इंग्लैंड की जिम्मेदारी स्वीकार करते तो फ्रेंचाइजी को नया कोच तलाशना होता.

‘मैं अपने मौजूदा काम से बहुत खुश हूं’

लंदन स्पिरिट के मीडिया डे के दौरान फ्लावर ने कहा कि वह इस समय जिन संगठनों के साथ काम कर रहे हैं, उनसे पूरी तरह संतुष्ट हैं. “मैं इस समय जो काम कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं. मेरे साथ शानदार लोग और बेहतरीन टीमें हैं. मैं अपने मौजूदा रोल में पूरी तरह सहज हूं और फिलहाल इसी के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं.”

ब्रेंडन मैकुलम के बाद इंग्लैंड तलाश रहा नया कोच

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्रेंडन मैकुलम को हटाने के बाद नए टेस्ट कोच की तलाश शुरू की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से इंग्लैंड बोर्ड एंडी फ्लावर को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

इंग्लैंड के साथ रहा है शानदार रिकॉर्ड

फ्लावर का इंग्लैंड क्रिकेट के साथ लंबा और सफल रिश्ता रहा है. वह 2007 में पीटर मूर के सहायक कोच बने थे और 2009 में टीम डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली. उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने 2009 में एशेज दोबारा जीती, 2010 टी20 विश्व कप खिताब जीता, 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक एशेज सीरीज अपने नाम की और 2011 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी.

पुरानी यादों को किया याद

फ्लावर ने कहा कि इंग्लैंड टीम के साथ बिताया गया समय उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है. “इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना किसी भी व्यक्ति के लिए सम्मान की बात है. मैंने पहले यह जिम्मेदारी निभाई है और उन दिनों को बहुत अच्छे से याद करता हूं. लेकिन इस समय मैं अपने मौजूदा काम में खुश हूं और उसी पर ध्यान देना चाहता हूं.”

इन दिग्गजों के नाम भी चर्चा में

इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच की रेस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर और श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि ECB ने अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली की बारी? अश्विन ने सेलेक्टर्स के रवैये पर किया दावा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >