French open final 2026: क्ले कोर्ट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल का फाइनल आज खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव के सामने इटली के फ्लावियो कोबोली की चुनौती होगी। अगर आप भी इस महामुकाबले को देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं मैच की टाइमिंग और विजेताओं पर होने वाली पैसों की बारिश (प्राइज मनी) की पूरी डिटेल.
इतिहास रचने की दहलीज़ पर ज्वेरेव और कोबोली
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का आज आखिरी और सबसे बड़ा दिन है. पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आज जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और इटली के फ्लावियो कोबोली के बीच आर-पार की जंग होगी. दोनों में से किसी ने भी अब तक ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी नहीं उठाई है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक हो गया है.
कितने बजे से शुरू होगा फाइनल मुकाबला
फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष सिंगल्स वर्ग का फाइनल मैच आज, 7 जून को खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लावियो कोबोली एक-दूसरे को चुनौती देंगे। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगी.
IPL से भी बड़ा है इस ग्रैंड स्लैम का इनाम
टेनिस जगत के इस बड़े टूर्नामेंट में महिला और पुरुष सिंगल्स की प्राइज मनी बिल्कुल बराबर रखी गई है. महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम करने वाली रूस की सनसनी मीरा एंड्रीवा को विजेता के तौर पर 2,800,000 यूरो (यानी करीब 30 करोड़ 80 लाख रुपये) मिले हैं. आज पुरुष सिंगल्स का फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी को भी इतनी ही मोटी रकम मिलेगी. अगर इसकी तुलना IPL के विनर (₹20 करोड़) से करें, तो यह करीब 10 करोड़ रुपये ज्यादा है. वहीं, फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी (रनर-अप) को भी खाली हाथ नहीं लौटना होगा, उन्हें 1,400,000 यूरो (करीब 15 करोड़ 42 लाख रुपये) मिलेंगे.
सोनी लिव और फैनकोड पर दिखेगा लाइव एक्शन
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल्स का फाइनल आज शाम 6:30 बजे से शुरू होने जा रहा है. अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लावियो कोबोली के बीच होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मैच का सीधा प्रसारण भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा. टेनिस प्रेमी इस खिताबी जंग को सोनी लिव और फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.
19 साल की मीरा एंड्रीवा ने रचा इतिहास
वहीं शनिवार को महिला सिंगल्स के एकतरफा फाइनल में रूस की 19 साल की मीरा एंड्रीवा ने पोलैंड की माजा को 6-3, 6-2 से धूल चटाकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की.
यह भी पढ़े- भारतीय टीम में चयन पर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्या कहा
