Ajit Agarkar BCCI meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है. अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनके साथ जल्द बैठक कर सकता है. इस मीटिंग में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि अगरकर आगे भी टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं.
क्या अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाएगा BCCI?
स्पोर्ट्स तक की जानकारी के मुताबिक, BCCI अगरकर के साथ जल्द चर्चा करने वाला है. फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि बोर्ड उन्हें हटाने के पक्ष में नहीं है. अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
इसे भी पढ़े- Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से 2-0 की हार के बाद PCB का एक्शन, कोच समेत 7 खिलाड़ियों की छुट्टी
अगरकर की भी राय होगी बेहद अहम
इस पूरे मामले में सिर्फ BCCI का फैसला ही मायने नहीं रखता. अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी आगे संभालना चाहते हैं या नहीं, यह भी महत्वपूर्ण होगा. इसलिए उनकी और बोर्ड की बैठक के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.
रोहित शर्मा के फैसले से बढ़ी थी मुश्किल
अजीत अगरकर का कार्यकाल पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है. इसकी एक बड़ी वजह रोहित शर्मा को लेकर लिया गया फैसला था. इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित को वनडे टीम से दूर करने का विचार सामने आया था. इस मामले में BCCI और सेलेक्शन कमेटी के बीच पूरी तरह सहमति नहीं होने की खबरें भी आई थीं. इसके बाद अगरकर के भविष्य को लेकर सवाल उठे थे.
इसे भी पढ़े- Lamine Yamal Kerala: केरल में मिला लमिन यमाल का हमशक्ल, 15 साल के एलन जेम्स का वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप 2027 से पहले अगरकर को मिल सकता है एक्सटेंशन
BCCI के सामने वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी बड़ा फैक्टर है. टूर्नामेंट में अब करीब एक साल का समय बचा है. ऐसे में टीम इंडिया के चयन और वर्ल्ड कप की तैयारियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए बोर्ड अगरकर को आगे भी जिम्मेदारी दे सकता है. अजीत अगरकर 2023 में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने थे. पिछले साल BCCI ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था. उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीते हैं. अब देखना होगा कि सितंबर 2026 के बाद भी अगरकर टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया का हिस्सा बने रहते हैं या BCCI नए चीफ सेलेक्टर की तलाश शुरू करता है.
