सीएसके और हैदराबाद मैच तय करेगा प्लेऑफ की 3 टीमें, जानें पूरा समीकरण

Playoffs: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है. लेकिन इस एक मुकाबले के नतीजे पर सिर्फ इन दोनों की नहीं, बल्कि कई और टीमों की किस्मत भी टिकी है.

Playoffs: IPL 2026 का 63वां मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK और SRH के बीच खेला जाएगा. यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिए बहुत जरूरी है. अभी तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है. लेकिन इस मैच के नतीजे के बाद दो और टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती हैं. अगर चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में हैदराबाद को शिकस्त दे देती है, तो प्लेऑफ का पूरा गणित बेहद रोमांचक और उलझने वाला हो जाएगा. आइए समझते हैं इस मैच के समीकरण.

CSK और SRH मैच से 2 टीमों को मिलेगा फायदा

IPL 2026 की प्लेऑफ रेस इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर है. पॉइंट्स टेबल पर टीमों के बीच इतनी कड़ी टक्कर है कि चेन्नई और हैदराबाद का मैच अब सिर्फ इन दोनों के लिए ही नहीं, बल्कि गुजरात और बेंगलुरु के लिए भी सबसे जरूरी मैच बन गया है. इसे बिल्कुल आसान शब्दों में समझें तो मैदान पर मुकाबला भले ही CSK और SRH के बीच होगा, लेकिन नतीजा चाहे जो भी आए, लेकिन जीतने वाली टीम के साथ-साथ किसी एक और टीम की किस्मत भी चमक जाएगी.

SRH तय करेगा 3 टीमों की किस्मत 

अगर सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मैच जीत जाती है, तो 13 मैचों में उसके 16 अंक हो जाएंगे. इतने अंकों के साथ हैदराबाद, आरसीबी के बाद प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. लेकिन मजेदार बात यह है कि हैदराबाद की इस जीत से सिर्फ उसका भला नहीं होगा, बल्कि GT की भी किस्मत चमक जाएगी. गुजरात की टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलने से पहले ही सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

CSK की जीत से प्लेऑफ की रेस में बढ़ेगा रोमांच

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस को एक नया मोड़ देने वाली है. अगर CSK यह मैच जीतती है, तो प्लेऑफ का पूरा समीकरण और रोमांचक हो जाएगा. इस जीत से चेन्नई के रिकॉर्ड 13वीं बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी. लेकिन पेंच यह फंसेगा कि फिलहाल सिर्फ RCB ही आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में बनी रहेगी. वहीं SRH और गुजरात टाइटंस को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

CSK की जीत से चमकेगी आरसीबी की किस्मत

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत न सिर्फ CSK की उम्मीदें जगाएगी, बल्कि आरसीबी के लिए भी बंपर लॉटरी लेकर आएगी. इस नतीजे के साथ ही RCB का सीजन की टॉप-2 टीमों में बने रहना तय हो जाएगा. IPL में टॉप-2 में रहने का फायदा यह है कि आपको प्लेऑफ में 2 मुकाबले खेलने को मिलेंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >