अफगानिस्तान का धमाल, बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

AFG vs BAN T20 World Cup 2024: सुपर 8 स्टेज का अंतिम मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

AFG vs BAN T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया की उम्मीद समाप्त हो गई है. कंगारुओं का सेमीफाइनल में ना पहुंच पाना ऐतिहासिक है. नवीन उल हक को प्लेयर आॅफ दि मैच चुना गया है. उन्होंने 3.5 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए.

राशिद खान ने भी चार विकेट लिया.

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए. गुलाबदीन और फारुकी ने एक-एक विकेट लिया और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को टिकने नहीं दिया.

Read Also : ‘मैदान में हर तरफ शॉट खेलने के लिए तैयार था’, रोहित शर्मा ने कहा

बारिश से बाधित रहा मैच

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला बारिश से बाधित रहा, जिसकी वजह से डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन बनाना था लेकिन वे 17.5 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. अफगानिस्तान की इस जीत से आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >