अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दौरान हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. अभिषेक शर्मा ने भारत में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं.

Abhishek Sharma को 300 का आंकड़ा पार करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत थी. अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 छक्का लगाकर भारत में टी20 क्रिकेट में 302 छक्के लगाए. भारत में सबसे ज़्यादा टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. भारत में अब तक खेले गए 320 टी20 मैचों में रोहित ने 388 छक्के जड़े हैं. वह किसी एक देश में सबसे ज़्यादा T20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में भी शीर्ष पर हैं।

भारत में सबसे ज़्यादा T20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटीमेंमैचरनछक्के
रोहित शर्माडेक्कन चार्जर्स, भारत, मुंबई, मुंबई इंडियंस3208647388
क्रिस गेलपंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेस्टइंडीज1364841357
विराट कोहलीदिल्ली, भारत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु29310,083348
संजू सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, भारत, केरल, राजस्थान रॉयल्स2757363337
सूर्यकुमार यादवभारत, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई, मुंबई इंडियंस2787142317
अभिषेक शर्मादिल्ली कैपिटल्स, भारत, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद153*4722*302*
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स, भारत, झारखंड, राइजिंग पुणे सुपरजायंट2875783290
ईशान किशनईस्ट जोन, गुजरात लायंस, भारत, झारखंड, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद209*5747*276*
श्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्स, भारत, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई, पंजाब किंग्स, वेस्ट जोन211*5908*271*

रोहित के अलावा, क्रिस गेल, विराट कोहली, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव भी भारत में खेले गए टी20 मैचों में कम से कम 300 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं. दुनिया में केवल 8 ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी एक देश में 300 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक की ताबड़तोड़ पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के सहारे 35 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की. उसके बाद उन्होंने तेजी से रफ्तार पकड़ी लेकिन 35 के स्कोर पर लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक को आउट किया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी से बाहर हुआ चिन्नास्वामी स्टेडियम, BCCI के फैसले पर KSCA ने उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >