मैग्नस कार्लसन को 9 साल के इंडियन ने ड्रॉ पर किया मजबूर, गुकेश से हार के बाद नॉर्वेजियन चैंप को एक और झटका

9 Year Old Aarit Kapil forced Magnus Carlsen to a draw: हाल ही में डी गुकेश से हारने के बाद मैग्नस कार्लसन ने गुस्से में शतरंज की बिसात बिखेर दी थी. अब नौ साल के भारतीय खिलाड़ी आरित कपिल ने भी उन्हें ऑनलाइन टूर्नामेंट में जीत के बेहद करीब पहुंचकर चौंका दिया. हालांकि समय की कमी के कारण आरित अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके और मुकाबला ड्रॉ हो गया.

9 Year Old Aarit Kapil forced Magnus Carlsen to a draw: हाल ही में डी गुकेश का सामना करते हुए जब मैग्नस कार्लसन को हार मिली थी, तो उन्होंने अपनी झल्लाहट को खेल की मेज पर दिखाया था. हाथ पटककर उन्होंने सारे मोहरे गिरा दिए और चेस रूम से बाहर चले गए. अब दिल्ली के नौ वर्षीय शतरंज प्रतिभा आरित कपिल ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर देकर सभी को चौंका दिया. ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे’ नामक एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में आरित ने कार्लसन को लगभग शिकस्त दे दी थी, लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करना पड़ा.

आरित कपिल हाल ही में भारत की अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उपविजेता रहे हैं और इस समय जॉर्जिया में चल रही अंडर-10 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने अपने होटल रूम से इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने खेल से दुनिया भर के दिग्गजों को प्रभावित किया.

कार्लसन के खिलाफ ड्रॉ: एक बड़ी उपलब्धि

कार्लसन को शतरंज इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है. वे 2013 से 2023 तक विश्व चैंपियन रहे हैं. उन्होंने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में विश्व खिताब जीते हैं. नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी को मात देना या उनके खिलाफ ड्रॉ निकालना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, और नौ वर्षीय आरित ने यह कर दिखाया.

इस मुकाबले में आरित ने कार्लसन को न केवल बराबरी की टक्कर दी, बल्कि एक समय वह जीत की स्थिति में भी थे. लेकिन घड़ी में चंद सेकंड शेष होने के कारण वह अपनी बढ़त को निर्णायक रूप नहीं दे पाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. आरित की यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के उज्ज्वल भविष्य की एक झलक है और आने वाले वर्षों में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा सकती है.

भारत के वी. प्रणव बने विजेता

वहीं इस टूर्नामेंट में भारत के ही वी. प्रणव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 अंक हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया. अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस मोके नीमन और मैग्नस कार्लसन दोनों ने 9.5 अंक प्राप्त किए, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर नीमन को दूसरा स्थान मिला.

कैच तो छोड़े ही डांसर भी बन गए यशस्वी, हीरो से विलेन हुए जायसवाल पर बरस पड़ा सोशल मीडिया

जिस जगह कोच ने जीते 9 खिताब, नीरज चोपड़ा वहां बने चैंपियन, इतने मीटर तक फेंका भाला

सीनियर्स का बदला जूनियर्स ने लिया, सूर्यवंशी और म्हात्रे की U-19 टीम ने निकाला इंग्लैंड का कचूमर, शतक जड़ छा गए हरवंश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >