अब ज्यादा महत्वाकांक्षी हो गए हैं प्रज्ञानानंदा, जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं ये उपलब्धि

R Praggnanandhaa on his Career and Ambitions: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने इस साल लगातार तीन क्लासिकल खिताब जीतकर शानदार वापसी की है. टाटा स्टील मास्टर्स में विश्व चैंपियन गुकेश को हराने के बाद उन्होंने सुपरबेट क्लासिक और उजचेस कप भी अपने नाम किए. प्रज्ञानानंदा ने कहा कि आत्मविश्वास और बढ़ती महत्वाकांक्षा की बदौलत उनका अगला लक्ष्य अब बड़ा हो गया है.

R Praggnanandhaa on his Career and Ambitions: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने पिछले खराब सत्र के बाद इस साल तीन बड़े खिताब अपने नाम किए हैं. प्रज्ञानानंदा में सर्वश्रेष्ठ को हराने की काबिलियत थी लेकिन निरंतरता की कमी थी. पर उन्होंने आखिरकार साल की शुरुआत में विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स जीतने के दौरान निरंतरता हासिल की. बुखारेस्ट में सुपरबेट क्लासिक और हाल में उजचेस कप मास्टर्स के रूप में उन्होंने दो और क्लासिकल खिताब अपने नाम किए. रविवार को उन्होंने बढ़ते आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य जल्द से जल्द कैंडिडेट्स स्थान पक्का करना है.

19 वर्षीय जीएम ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं पिछले वर्ष जितने मैच जीतना चाहता था, उतने नहीं जीत पाया. लेकिन अब मैं पहले की तुलना में आत्मविश्वास से भरा हूं और अधिक महत्वाकांक्षी हूं. उम्मीद है कि मैं कैंडिडेट्स में जगह बना लूंगा.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या यह परिपक्वता की वजह से है तो उन्होंने कहा कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘नहीं पता कि इसका जवाब कैसे दूं. मैं हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इस साल अब तक मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है.’’

Tata steel chess tournament winner r praggnanandhaa. Image: x

‘कैंडिडेट्स स्थान के लिए दौड़ में सबसे आगे’

ऐसा लगता है कि इस युवा खिलाड़ी ने कैंडिडेट्स में जगह बनाने का रास्ता बना लिया है और उन्हें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित रखने का पूरा भरोसा है. प्रज्ञानानंदा ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैं अभी मौजूदा समय में कैंडिडेट्स स्थान के लिए दौड़ में सबसे आगे हूं. लेकिन दिसंबर तक काफी चुनौती रहेगी. मुझे लगता है कि मैं ग्रैंड स्विस और विश्व कप भी खेलूंगा. इसलिए अगर मैं उनमें से किसी एक में जगह बना पाता हूं तो यह बेहतर होगा क्योंकि मुझे दिसंबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.’’

गजब! PBKS के स्टार ने एक हफ्ते में जीता लगातार चौथा POTM, IPL 2025 में जिसे किया रिप्लेस, उसी की कप्तानी में रचा इतिहास

विश्व चैंपियन गुकेश और अर्जुन एरिगेसी को पछाड़कर फिडे रेटिंग में चौथे नंबर पर सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बनने वाले प्रज्ञानानंदा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं गुकेश से शायद एक अंक आगे हूं. मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बड़ा अंतर पड़ता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मैं टूर्नामेंट जीतने के बारे में सोचता हूं क्योंकि यह ज्यादा विशेष होता है. मैं एक बार में एक टूर्नामेंट के बारे में ही सोचता हूं और जब मैं अच्छा करता हूं तो मैं बस इसके बारे में खुश होता हूं. इसलिए मेरे लिए यही सब मायने रखता है.’’

Uzchess cup winner r praggnanandhaa. Image: x

हम भारतीय अच्छा कर रहे- प्रज्ञानानंदा

प्रज्ञानानंदा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कुल मिलाकर हम (भारतीय) अच्छा कर रहे हैं. गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप जीती, पिछले साल उनका प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने कैंडिडेट्स जीता और अर्जुन ने पिछले साल असाधारण प्रदर्शन करते हुए 2800 अंक पार किए. हम एक-दूसरे को प्रेरित भी कर रहे हैं. ’’

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI, बड़े नाम रहे गायब, इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर चौंकाया

डिविलियर्स ने बताया बुमराह कैसे खेल सकते हैं पांचों टेस्ट? डेल स्टेन के वर्कलोड एग्जाम्पल से समझाया

केशव महाराज ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >