3 महाद्वीप के 6 देशों में होगा 2030 का फुटबॉल वर्ल्ड कप, 2034 में एशिया में होगी वापसी, फीफा ने किया ऐलान

FIFA World Cup: फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था फीफा ने 2030 के विश्वकप के लिए मेजबान देशों का ऐलान कर दिया है. यह अफ्रीका के एक, यूरोप के दो देशों के साथ द. अमेरिका के तीन देशों में भी खेला जाएगा. 2034 का विश्वकप सऊदी अरब में खेला जाएगा.

FIFA World Cup: फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था फीफा ने 2030 के विश्वकप के लिए मेजबान देशों का ऐलान कर दिया है. फीफा कांग्रेस ने 11 दिसंबर को इस टूर्नामेंट को तीन महाद्वीपों के 6 देशों में कराने का फैसला किया है. अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में विश्वकप के आयोजन की जानकारी फीफा ने एक्स पर साझा की. इसके साथ ही 2034 के वर्ल्ड कप के लिए अकेले सऊदी अरब का चुनाव किया गया है.

फीफा की वर्चुअल मीटिंग में 2030 के विश्वकप के आयोजन के लिए यूरोप के दो देश स्पेन और पुर्तगाल, अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्को के अलावा दक्षिण अमेरिका के उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में फुटबॉल का चुनाव किया गया है. फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने बताया कि 2030 के विश्वकप की संयुक्त मेजबानी मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल को सौंपी गई है. इसके साथ ही एक-एक मैच द. अमेरिका के तीनों देशों में खेला जाएगा. इनमें से उरुग्वे में 100 साल बाद किसी फुटबॉल वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. यह 1930 में उरुग्वे में हुए फुटबॉल विश्वकप के सम्मान में किया जाएगा. 

2034 में फिर अरब में लौटेगा फुटबॉल महाकुंभ

2022 का फीफा विश्वकप कतर में खेला गया था. यह किसी भी अरब देश में खेला गया पहला विश्वकप था. अब 2034 के लिए सऊदी इसका आयोजन करने वाला है. पिछले कुछ सालों में सऊदी ने अपने देश की छवि सुधारने के लिए खेलों पर काफी ध्यान दिया है. उसने फुटबॉल पर काफी पैसा बहाया है. अपने देश में वह किंग्स कप भी करवाने लगा है. सऊदी ने फुटबॉल स्टार रोनाल्डो को भी अपने देश के क्लब अल नस्र में जोड़ा है. इसके साथ ही उसने आईपीएल नीलामी के लिए मेजबानी की थी.

दो विश्वकप का हीरो और ‘इंग्लैंड से दोगुना लगान’ वसूलने वाला खिलाड़ी, आज है जन्मदिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >