योगिनी एकादशी पर घर लाएं ये 3 शुभ वस्तुएं, धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि का होगा आगमन

10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हंस की मूर्ति, सफेद हाथी और बांसुरी घर लाने से सुख, शांति, धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है.

Yogini Ekadashi 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली योगिनी एकादशी सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. वर्ष 2026 में यह पावन व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत और पूजा करने से पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. इसके साथ ही इस दिन कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना भी शुभ माना गया है.

योगिनी एकादशी पर खरीदें ये चीजें

हंस की मूर्ति

सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का उल्लेख मिलता है, जिनमें हंस अवतार भी शामिल है. मान्यता है कि भगवान विष्णु ने सनकादि ऋषियों को ज्ञान प्रदान करने के लिए हंस रूप धारण किया था. इसलिए योगिनी एकादशी के दिन हंस की मूर्ति घर लाना शुभ माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

सफेद हाथी

यदि आप आर्थिक परेशानियों या धन संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन सफेद हाथी की प्रतिमा घर ला सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है. सफेद हाथी शुभता, वैभव और समृद्धि का प्रतीक है. इसे घर या कार्यस्थल पर स्थापित करने से आर्थिक उन्नति और सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है.

बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, बांसुरी के प्रति विशेष प्रेम रखते थे. उनकी मधुर बांसुरी की ध्वनि से संपूर्ण प्रकृति मंत्रमुग्ध हो जाती थी. योगिनी एकादशी के दिन घर में बांसुरी लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में प्रेम, सौहार्द तथा खुशहाली का वातावरण बना रहता है.

ये भी पढ़ें: योगिनी एकादशी पर करें इस व्रत कथा का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट, आएगी खुशहाली

धार्मिक मान्यता

योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत, पूजा और शुभ उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं तथा सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >