Watch Video: बंगाल के इस पर्व में आदमी पहनते हैं साड़ी , श्रद्धा और परंपरा का यह अनोखा मेल कर देगा आपको हैरान

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुरुष साड़ी पहनकर माता जगधात्रीकी पूजा कर रहे हैं. आप भी यह वीडियो देख सकते हैं.

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बहुत सारे पुरुष साड़ी पहनकर माता दुर्गा के स्वरूप माता जगधात्री की पूजा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी पुरुष रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर हाथों में पूजा की थाली लेकर माता दुर्गा के सामने खड़े हैं. कोई माता की चुनरी ठीक कर रहा है, तो कई माता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं. यह पहली बार है जब किसी ने भक्ति और परंपरा का इतना अनोखा नजारा देखा होगा.

बंगाल में जगधात्री पूजा की अनोखी परंपरा

पश्चिम बंगाल में जगधात्री पूजा मनाई जाती है. इस दिन माता जगद्धात्री, जो कि माता दुर्गा का ही एक स्वरूप हैं, उनकी आराधना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता ने इस पूरे जगत यानी ब्रह्मांड का निर्माण किया है, इसलिए उन्हें जगधात्री कहा जाता है. इस पर्व के दौरान बंगाल के कुछ हिस्सों, जैसे चंद्रनगर और हुगली, में पुरुष महिलाओं की तरह सज-संवरकर साड़ी धारण करते हैं और माता की पूजा करते हैं.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Remedies: दिवाली के दिन करें ये 6 चमत्कारी उपाय, जीवन में हो सकती है धन की बरसात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >