Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा पर कैसे करें औजारों और मशीनों की पूजा? जानें विधि

विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा करने की परंपरा है. अगर आप भी इस दिन अपने काम के साधनों की पूजा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानें पूजा की तैयारी से विधि तो जरूरी जानकारी.

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा का पर्व 17 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों, वाहनों और दूसरे उपकरणों की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और बरकत होती है.

औजारों और मशीनों की पूजा की तैयारी

औजारों की पूजा करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई)

पूजा से पहले फैक्ट्री, दुकान, वर्कशॉप, गैराज या ऑफिस की अच्छी तरह सफाई करें. जिन मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा करनी है, उन्हें भी अच्छी तरह साफ करें. अगर कोई मशीन या औजार पहले से खराब है और उसकी मरम्मत संभव है, तो उसे ठीक करवाना अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

विश्वकर्मा पूजा की विधि

विश्वकर्मा पूजा (AI Image)
  • सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें.
  • एक चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
  • चौकी के पास जल से भरा कलश रखें. कलश पर कलावा बांधकर उसमें आम के पत्ते और नारियल रख सकते हैं.
  • बड़ी मशीनों को उनके स्थान से हटाने के बजाय वहीं रोली या कुमकुम और अक्षत से तिलक करें.
  • छोटे औजारों, मशीनों और वाहनों को भी साफ करके उन पर रोली, कुमकुम और अक्षत लगाएं.
  • भगवान विश्वकर्मा को फूल और माला अर्पित करें. मशीनों और औजारों पर भी फूल चढ़ाएं.
  • दीपक और धूप-अगरबत्ती जलाएं. भगवान विश्वकर्मा को फल, मिठाई और अन्य पूजा सामग्री का भोग लगाएं.
  • भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करते हुए “ॐ विश्वकर्मणे नमः” मंत्र का जाप करें.
  • इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें.

विश्वकर्मा पूजा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों और मशीनों की पूजा करने के बाद उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस दिन मशीनों और काम के साधनों को एक दिन का विश्राम देकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की परंपरा है. हालांकि, अगर कोई बहुत जरूरी काम हो, तो जरूरत के अनुसार मशीनों और औजारों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >