Viral Video: गणेश चतुर्थी से पहले दिखी बलेंसमय मूर्ति, न्यूटन को भी छोड़ दे गुरुत्वाकर्षण

Viral Video: गणेश महोत्सव की धूम शुरू होने से पहले ही मुंबई में परेलचा महाराजा की अनोखी प्रतिमा चर्चा में है. 82वें वर्ष पर बनाई गई इस मूर्ति को मूर्तिकार अरुण दत्ते ने संतुलन के साथ ऐसा रूप दिया है, मानो गणेशजी हवा में असुर वध कर रहे हों. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Viral Video, Ganesh Idol Balance, Statue Balance Viral: साल के सबसे बहुप्रतीक्षित त्योहार गणेश महोत्सव में अब केवल सप्ताह भर शेष हैं. खासकर महाराष्ट्र में, और विशेष रूप से मुंबई में, यह पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. कई पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी. इन सभी मूर्तियों के बीच जिसने सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचा, वह थी परेलचा महाराजा की अनोखी प्रतिमा. इस वर्ष परेलचा महाराजा अपनी 82वीं वर्षगांठ मना रहा है और आयोजकों ने इस बार कुछ अलग करने का निर्णय लिया. उन्होंने ऐसी मूर्ति बनाई है जो गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देती प्रतीत होती है. इंस्टाग्राम पर मुंबई डायरिज नामक एक पेज द्वारा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण को चुनौती दे रहा है.

प्रतिमा में भगवान गणेश को असुर वध करते हुए दर्शाया गया है. इस अद्भुत मूर्ति के रचनाकार हैं अरुण दत्ते, जो मुंबई के प्रसिद्ध मूर्तिकारों में से एक हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अरुण ने किस तरह संतुलन के साथ गणेश प्रतिमा को हवा में स्थापित किया है, जिसमें भगवान के हाथों में तलवार, सुदर्शन चक्र और परशु (कुल्हाड़ी) हैं और वे असुरों का संहार कर रहे हैं. शानदार आगमन सोहळा के बाद इस संतुलित गणेश प्रतिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं और इस अद्भुत कलाकारी की खूब सराहना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >