Vinayaka Chaturthi 2024:  विनायक चतुर्थी पर बन रहा है  रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन शुभ योग भी बन रहा है. आइए जानें विनायक चतुर्थी

Vinayaka Chaturthi 2024:   वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गणेश जी को बुद्धि और विवेक का प्रदाता माना जाता है, और उनकी पूजा किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पूर्व की जाती है.

Hanuman Chalisa Paath Benefits: हनुमान चालीसा का पाठ करने बजरंग बली होंगे खुश

Solar Eclipse 2025: अगले साल एक ही दिन होने जा रहा है सूर्य ग्रहण और शनि गोचर, राशियों पर होगा ये प्रभाव

विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार पंचांग में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 दिसंबर को अपराह्न 01:10 बजे प्रारंभ होगी. इसका समापन 05 दिसंबर को अपराह्न 12:49 बजे होगा. इस दिन चंद्रास्त का समय रात 09:07 बजे निर्धारित है. साधक 05 दिसंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रख सकते हैं.

विनायक चतुर्थी पर बन रहा है रवि योग

इस बार की विनायक चतुर्थी पर दो विशेष योग का निर्माण हो रहा है. सुकर्मा योग दिन में 11:28 बजे से आरंभ होकर पूरी रात तक रहेगा. वहीं, रवि योग सुबह 6:36 बजे से शुरू होकर 9:45 बजे तक प्रभावी रहेगा. उस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 9:45 बजे तक विद्यमान रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र का समय होगा.

5 दिसंबर 2024 के लिए शुभ मुहूर्त निम्नलिखित हैं

ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 05:11 से 06:05 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:56 से 02:37 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:21 से 05:49 तक
निशिता मुहूर्त- रात 11:45 से 6 दिसंबर को प्रात: 12:39 तक

Surya Grahan 2025: अगले साल इस दिन लगने जा रहा है आंशिक सूर्य ग्रहण, जानें सही तिथि और समय

Mulank 6 Personality Traits: मूलांक 06 वाले व्यक्तियों का कुछ ऐसा होता है स्वभाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >