Vikat Sankashti Chaturthi 2025 कब है? जानें पूर्ण विधि और खास उपाय

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: हर वर्ष संकष्टी चतुर्थी का पर्व वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है. मान्यता है कि भगवान गणेश की सच्चे मन से की गई पूजा से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और विघ्नहर्ता आपके सभी दुखों को दूर कर देते हैं. इस दिन चंद्रोदय के समय भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है, साथ ही गौरीनंदन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष होती है, जो जीवन की कठिनाइयों में भी भगवान गणेश पर अडिग विश्वास बनाए रखते हैं. लेकिन वैशाख मास में आने वाली विकट संकष्टी चतुर्थी का एक विशेष महत्व है. 2025 में यह पवित्र दिन 16 अप्रैल को मनाया जाएगा.

संकष्टी चतुर्थी क्या है?

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी तिथियां होती हैं—
  • शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है.
  • कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है.
  • संकष्टी का अर्थ है – संकट से मुक्ति. इस दिन जो भक्त सच्चे मन से व्रत करते हैं, उन्हें भगवान गणेश सभी बाधाओं से मुक्त करते हैं.

विकट संकष्टी चतुर्थी 2025 की तिथि और चंद्रोदय का समय

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 16 अप्रैल 2025 दोपहर 1:16 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 2025 दोपहर 3:23 बजे
  • चंद्रोदय (पूजा का समय): रात 10:00 बजे – 16 अप्रैल को

विकट संकष्टी चतुर्थी का महत्व

यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान है जो किसी बीमारी, कर्ज, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या व्यापारिक नुकसान से जूझ रहे हैं. मान्यता है कि विकट चतुर्थी का व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है.

पंचमुखी हनुमान दूर करते हैं जीवन के हर संकट? यहां से जानिए हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजा

कैसे करें विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • पूजा स्थान को गंगाजल या साफ पानी से शुद्ध करें.
  • एक पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • अगर प्रतिमा न हो तो एक सुपारी को ही गणेश रूप मान लें.
  • पंचामृत से स्नान कराएं (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर का मिश्रण) फिर साफ पानी से धो लें.
  • गणेश जी को अर्पित करें: सिंदूर, अक्षत, चंदन, फूल, दूर्वा, गुलाल और जनेऊ.
  • भोग में रखें: मोदक, लड्डू, केले, और मौसमी फल.
  • रात 10 बजे चंद्र दर्शन करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें.
  • फिर करें गणपति की आरती और व्रत का समापन करें.

क्यों माना जाता है ये दिन इतना चमत्कारी?

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है – जो हर बाधा को दूर करते हैं. विकट रूप उनके उस स्वरूप को दर्शाता है, जो कठिन से कठिन समय में भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. इसी वजह से विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत संकटमोचन बन जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >