वट पूर्णिमा पर दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें क्या है यह दुर्लभ खगोलीय घटना और क्यों है खास

Strawberry Moon: आने वाले सोमवार यानी 29 जून 2026 को वट पूर्णिमा और ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ स्ट्रॉबेरी मून का अद्भुत नजारा दिखेगा. जानें इसका वैज्ञानिक कारण, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.

Strawberry Moon on Vat Purnima: 29 जून 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ वट पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इसी रात आसमान में स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) भी दिखाई देगा. यह संयोग धार्मिक आस्था और विज्ञान, दोनों के लिहाज से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. जहां एक ओर विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा करेंगी, वहीं रात में लोग साल के सबसे चर्चित पूर्णिमा चंद्रमा का नजारा देख सकेंगे.

वट पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार वट पूर्णिमा व्रत 29 जून 2026 (सोमवार) को रखा जाएगा. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून को सुबह 03:06 बजे होगी और इसका समापन 30 जून को सुबह 05:26 बजे होगा. पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल रात 08:53 बजे से 10:40 बजे तक शुभ माना गया है.

क्या है स्ट्रॉबेरी मून?

जून महीने की पूर्णिमा को दुनिया भर में स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है. हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि चंद्रमा स्ट्रॉबेरी की तरह लाल या गुलाबी दिखाई देगा. दरअसल, उत्तरी अमेरिका में जून के दौरान जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल पकती है. इसी कारण वहां की पारंपरिक संस्कृति में जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया. इस बार चंद्रमा क्षितिज के काफी करीब दिखाई देगा, जिससे वह सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और चमकदार नजर आ सकता है.

कब और कैसे देखें स्ट्रॉबेरी मून?

यदि मौसम साफ रहा तो 29 जून की शाम सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में स्ट्रॉबेरी मून का शानदार नजारा देखा जा सकेगा. रात बढ़ने के साथ चंद्रमा धीरे-धीरे आसमान में ऊपर उठेगा और पूरी रात अपनी चांदनी बिखेरेगा. खुले मैदान, छत या किसी ऊंचे स्थान से इसका दृश्य और भी आकर्षक दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: वट पूर्णिमा व्रत कब रखा जाएगा? जल्दी से तिथि और मुहूर्त नोट कर लें, जानें महत्व

धार्मिक आस्था और खगोल विज्ञान का अद्भुत संगम

वट पूर्णिमा के दिन विवाहित महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा कर उसकी परिक्रमा करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. वहीं इसी रात स्ट्रॉबेरी मून का दर्शन इस पर्व को और भी विशेष बना देगा. धार्मिक आस्था और प्रकृति के इस अनूठे मेल के कारण 29 जून 2026 का दिन श्रद्धालुओं और स्काईवॉचर्स, दोनों के लिए यादगार रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >