Varuthini Ekadashi 2025 आज, जानें पूजा का समय और व्रत के नियम

Varuthini Ekadashi 2025: आज गुरुवार, 24 अप्रैल 2024 को वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. गुरुवार के दिन एकादशी आने से इस दिन का महत्व बहुत बढ़ गया है. वरूथिनी एकादशी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाएगी.

Varuthini Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी व्रत आयोजित किए जाते हैं. सनातन धर्म में एकादशी का अत्यधिक महत्व है. यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को विशेष प्रिय है और जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें भौतिक सुखों के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी व्रत का महत्व जितना होता है, उतना ही इसके पारण का भी महत्व है. मान्यता है कि यदि सही मुहूर्त में पारण नहीं किया गया, तो दोष लगता है. आज 24 अप्रैल 2025 वरूथिनी एकादशी और गुरुवार का व्रत है. पूरे दिन पंचक रहेगा. आज वैशाख कृष्ण षष्ठी एकादशी, शतभिषा नक्षत्र, ब्रह्म योग, बालव करण, दक्षिण दिशा में शूल और चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित है. वरूथिनी एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु के वराह स्वरूप की पूजा करनी चाहिए.

वरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

वरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त इस वर्ष 24 अप्रैल, गुरुवार को है. यह व्रत 23 अप्रैल को शाम 4:43 बजे प्रारंभ होकर 24 अप्रैल को दोपहर 2:32 बजे समाप्त होगा.

वरुथिनी एकादशी पर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

वरुथिनी एकादशी का पारण

वरुथिनी एकादशी का पारण 25 अप्रैल, शुक्रवार को द्वादशी के दिन सुबह 5:46 से 8:23 बजे के बीच किया जाएगा. इस समय के दौरान व्रती को स्नान करके पूजा करनी चाहिए और फिर व्रत का समापन करना चाहिए.

वरुथिनी एकादशी पूजा विधि

वरुथिनी एकादशी के अवसर पर, आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. इसके पश्चात एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें और चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करें. फिर पंतामृत से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, रोली, धूप, फूल, तुलसी आदि पूजा से संबंधित सामग्री अर्पित करें. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम या नारायण कवच का पाठ करें. तत्पश्चात कपूर और गाय के घी का दीपक जलाकर आरती करें. वरुथिनी एकादशी 2025 के दिन दान का विशेष महत्व है. फिर संध्या के समय भगवान विष्णु की आरती करें और रात्रि जागरण करें. अगले दिन, अर्थात द्वादशी तिथि को ब्राह्मण भोज करें और फिर पारण करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >