Surya Grahan 2026: नए साल में लगेंगे इतने सूर्यग्रहण, जानिए तारीख

Surya Grahan 2026: नया साल खगोलीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि 2026 में दो महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं. स्काई वॉचर्स और ज्योतिष प्रेमियों के लिए ये दोनों घटनाएं बेहद रोमांचक होंगी. जानिए कब-कब सूर्य ग्रहण लगेगा और किन जगहों पर इसका दुर्लभ नजारा दिखेगा.

Surya Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास माना जा रहा है. नए साल की शुरुआत से पहले ही लोगों में उत्सुकता है कि आने वाले वर्ष में कौन-कौन से आकाशीय नज़ारे दिखाई देंगे. खासकर सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथियों को लेकर लोगों के मन में कई प्रश्न रहते हैं. आइए जानते हैं कि 2026 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा और कहां-कहां दिखेगा.

2026 का पहला सूर्य ग्रहण – 17 फरवरी

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगेगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है. इस ग्रहण में सूर्य के चारों ओर आग का चमकता हुआ घेरा दिखाई देता है, जो देखने में बेहद अद्भुत होता है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. यह ग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा.

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण – 12 अगस्त

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को लगेगा. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा द्वारा ढक जाएगा.

क्या भारत में नजर आएगा ये सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि उस समय यहां रात होगी. इसे आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण हमेशा से वैज्ञानिकों और स्काई-वॉचर्स के लिए खास आकर्षण का विषय रहा है.

ये भी देखें:  नए साल में लगेंगे चार ग्रहण, जानें भारत में नजर आएंगे या नहीं

कब और कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. यदि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक ले, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है. वहीं जब सूर्य का सिर्फ कुछ हिस्सा ढके, तो आंशिक सूर्य ग्रहण बनता है. साल 2026 खगोलीय दृष्टि से बेहद रोमांचक रहेगा, क्योंकि दोनों सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ और वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >