Surya Grahan 2022 Dates And Time: साल 2022 में इस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय और सूतक काल

Surya Grahan 2022 Dates And Time: अगले साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण तीस अप्रैल यानी शनिवार को लगने जा रहा है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 4, 2021 3:21 PM

Surya Grahan 2022 Date & Timings: हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है. ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है. सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है.

अगले साल लगेंगे कुल 4 ग्रहण

आपको बता दें कि साल 2022 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) और 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Date & Timings) होंगे. आइए जानते हैं इन ग्रहणों का समय, दिन और सूतक काल (Grahan 2022 Sutak Kaal).

इस दिन लगेगा साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण

हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022 Date) तीस अप्रैल यानी शनिवार को लगने जा रहा है. इसका समय (Surya Grahan 2022 Time) दोपहर 12:15 से लेकर शाम 04:07 बजे तक रहने वाला है. यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा.

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को नहीं किया जाता है. इस दौरान भगवान की मूर्ति को छूना भी वर्जित होता है. ग्रहण काल में भोजन खाने (Surya Grahan does and dont’s) और पकाने की भी मनाही होती है.

सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से देख सकते हैं या नहीं?

आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना (Surya Grahan 2022) को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए. इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

Posted By: Shaurya Punj

Next Article

Exit mobile version