Prajwal Revanna : प्रज्वल रेवन्ना की टेंशन और बढ़ी, दुष्कर्म का मामला दर्ज

Prajwal Revanna : जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते की परेशानी और बढ़ गई है.

Prajwal Revanna : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की परेशानी और बढ़ चुकी है. रेवन्ना के विवादित वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा दायर किया गया है.

किन धाराओं में दर्ज किया गया केस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीसी की धारा 376 के तहत प्रज्वल रेवन्ना पर केस दर्ज किया गया है. इसमें धारा 376(2)(एन), 506 (आपराधिक धमकी), 354ए(1)(ii), 354(बी), 354(सी) आईटी एक्ट को जोड़ने का काम किया गया है. इस बीच कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए एमपी-एमएलए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. मामले में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना को भी आरोपी बनाया गया है.

Prajwal revanna

क्या है मामला

आपको बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. कर्नाटक की सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है जो मामले पर कार्रवाई कर रही है. 33 साल के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप सामने आने के बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है.

Read Also : Prajwal Revanna की जर्मनी यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने कहा- न तो कोई मंजूरी मांगी गई और न दी गई

Prajwal revanna photo during a protest by nsui members

लुकआउट नोटिस जारी

प्रज्वल रेवन्ना की बात करें तो वे हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है. एच डी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ एक रसोइये की शिकायत के आधार पर उनको नोटिस भेजाने का काम किया गया है. प्रज्वल अभी विदेश में हैं. उन्होंने भारत लौटने के लिए 7 दिन का वक्त मांगा है. वहीं पुलिस की ओर से उनके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >