राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नबीन समेत 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में नितिन नबीन समेत कई प्रमुख नेताओं को मौका दिया गया है. बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से प्रत्याशी घोषित कर बीजेपी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Rajya Sabha Election: राज्य सभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार (3 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. बीजेपी ने बिहार, हरियाणा, ओडिशा असम, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से 9 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है. भाजपा ने असम के मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. पश्चिम बंगाल से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया. वहीं पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से उम्मीदवार बनाया है.

राज्यउम्मीदवार का नाम
बिहारNitin Nabin
बिहारShivesh Kumar
असमTerash Gowalla
असमJogen Mohan
छत्तीसगढ़Laxmi Verma
हरियाणाSanjay Bhatia
ओडिशाManmohan Samal
ओडिशाSujeet Kumar
पश्चिम बंगालRahul Sinha

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर हो रहा चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है. बिहार की पांच सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. नामांकन की अंतिम तिथि पांच मार्च है. मतदान और मतगणना 16 मार्च 2026 को एक ही दिन होंगे. तीन और चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल पांच मार्च का दिन शेष बचा है.

Also Read: दिल्ली से पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा पर साधी चुप्पी, सीएम नीतीश के बेटे निशांत को दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >